आजमगढ़ में पशु तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल
आजमगढ़ में पुलिस और पशु तस्कर सलमान अहमद के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तस्कर गोली लगने से घायल हो गया ...और पढ़ें

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से पशु तस्कर घायल।
HighLights
आजमगढ़ में पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़।
मुठभेड़ में पशु तस्कर सलमान अहमद गोली लगने से घायल।
पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। मुबारकपुर थाना की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पशु तस्कर की पहचान सलमान अहमद निवासी खैराबाद थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपित पर छुट्टा गोवंशीय पशुओं का वध कर मांस बेचने का आरोप है।
सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि एक मई को चौकी लोहरा प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को सूचना मिली थी कि ग्राम फखरुद्दीनपुर स्थित ग्रीन पैराडाइज ढाबा के पीछे मिट्टी के भीटे पर गोवंशीय पशु के अवशेष बोरे में रखे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेष बरामद कर पशु चिकित्साधिकारी को सौंप दिया, जबकि शेष को गड्ढा खोदवाकर जमीन में दबा दिया गया था। विवेचना के दौरान मऊ जनपद के खैराबाद निवासी सलमान अहमद का नाम सामने आया था।
दो अप्रैल की रात थाने के उ.नि प्रमोद कुमार यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित सलमान दामोदरपुर मार्ग स्थित एक बाग में साथियों का इंतजार कर रहा है, वह साथियों के साथ किसी वारदात की फिराक में है।
सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच घेराबंदी कर दबिश देने लगी। पुलिस को देखते ही आरोपित ने फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली सलमान के दाहिने पैर में लग गई।
घायल अवस्था में उसे रात करीब 12:58 बजे गिरफ्तार करते हुए मुबारकपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस सलमान के अन्य साथियों के गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें- अमेठी में शादी के सात दिन बाद ही सड़क हादसे में युवक की मौत, ई-रिक्शा से बाइक टकराने पर हुआ हादसा
यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम में फंदे से लटकने की पुष्टि
