संतकबीर नगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम में फंदे से लटकने की पुष्टि
संतकबीर नगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका रानी साहिबा की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
ब्यूटी पार्लर संचालिका रानी साहिबा की मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई
पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहन जांच कर रही
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। ब्यूटी पार्लर संचालिका रानी साहिबा की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से हाेने की पुष्टि तो हो चुकी है लेकिन आत्महत्या जैसा कदम उठाने की पीछे की वजह क्या रही। पुलिस घटना के 36 घंटे बाद भी नहीं तलाश सकी है। स्वजन किसी रंजिश से इनकार कर रहे हैं लेकिन कुछ ऐसी वजह तो हैं जिससे 23 वर्षीय युवती पूरी तरह से टूट चुकी थी और उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
शहर के मुस्तफा मार्केट में ब्यूटी पार्लर संचालिका की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार की देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल रही तरह-तरह की चर्चाओं पर विराम लग गया है। युवती का शव व्यवसायिक भवन के दूसरे तल पर किराए पर रहने वाली एक युवती के कमरे के सामने तीसरी मंजिल को जाने वाली सीढ़ी की रेलिंग पर फंदे से लटका पाया गया था। जिस दुपट्टे से वह लटकी मिली, वह भी उसकी नहीं थी। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस की जांच आत्महत्या पर आकर केद्रित हो गई है।
खुद के पैरों पर खड़ी होने के लिए बरदहिया बाजार के दुर्गानगर मोहल्ला में स्वजन के साथ रहने वाली 23 वर्षीय रानी साहिबा पुत्री रुस्तम अली ने जनवरी में ही मुखालिसपुर ओवरब्रिज के पास स्थित मुस्तफा मार्केट में किराए पर दुकान लेकर एंजल नाम से ब्यूटी पार्लर खोला था।
रोज की तरह वह गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे घर से पार्लर के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। घर पहुंचने में देरी होने पर स्वजन ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन जब संपर्क नहीं हो पाया तो चिंतित परिजन रात करीब आठ बजे पार्लर पहुंचे, जहां दुकान तक जाने वाली सीढ़ी का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में युवती से दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने के मामले में मुकदमा दर्ज, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
किसी तरह दरवाजा खोलकर वे दुकान तक पहुंचे लेकिन वह वहां पर भी नहीं मिली। दूसरे तल पर कमरे में प्रवेश कर आगे बढ़े तो रेलिंग से दुपट्टे के सहारे उसका शव फंदे से लटका पाया। आनन फानन में शव को उताकर स्वजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है और शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों की जांच के लिए सभी पहलुओं पर गहन पड़ताल की जा रही है।
