विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीर नगर में युवती से दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने के मामले में मुकदमा दर्ज, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Published: Sat, 02 May 2026 03:36 PM (IST)

संतकबीर नगर में एक 29 वर्षीय युवती ने युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. युवती ने युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप लगाया।

  2. नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप।

  3. कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र की 29 वर्षीय युवती ने एक युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 7 अक्टूबर 2025 को वह खलीलाबाद स्थित न्यायालय से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आयुष कसौधन नामक युवक मिला, जिसने स्वयं को नाथनगर का निवासी बताते हुए उसे घर छोड़ने की बात कही। युवक के कहने पर वह उसकी बाइक पर बैठ गई।

आरोप है कि युवक उसे बाईपास स्थित अपने कमरे पर ले गया और पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। होश आने पर युवती ने खुद को बिना कपड़ों के पाया।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में करंट से युवक की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने न्यायालय का सहारा लिया। प्रभारी कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।