विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में एक ही मंच पर गूंजे मंत्रोच्चार और निकाह के बोल, 12 जोड़े बने हमसफर

Published: Mon, 16 Nov 2026 05:29 PM (IST)

आजमगढ़ में यूथ डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन ने सर्वधर्म सामूहिक विवाह का आयोजन किया, जिसमें हिंदू और मुस्लिम समुदाय के 12 जोड़े एक ही मंच पर विवाह बंधन में बंधे।

एक ही मंच पर गूंजे मंत्रोच्चार और निकाह के बोल।

एक ही मंच पर गूंजे मंत्रोच्चार और निकाह के बोल।

HighLights

  1. आजमगढ़ में यूथ डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन ने सामूहिक विवाह कराया।

  2. छह हिंदू और छह मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

  3. वैदिक मंत्रोच्चार और निकाह की रस्में एक साथ हुईं।

जागरण संवाददाता, संजरपुर (आजमगढ़)। सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर स्थित श्री मैरेज लान में सोमवार को सामाजिक संस्था यूथ डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन की ओर से सर्वधर्म सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू और मुस्लिम समुदाय के 12 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। एक ही मंच पर कहीं वैदिक मंत्रोच्चार गूंजे तो कहीं निकाह की रस्म अदा की गई। दोनों समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया।

समारोह में छह जोड़ों का विवाह ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया, जबकि छह मुस्लिम जोड़ों का मौलवी ने निकाह पढ़ाया। सभी जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान बैंड-बाजे और शहनाई की धुनों के बीच समारोह का माहौल खुशनुमा बना रहा।

संस्था की ओर से सभी नवदंपती को गृहस्थी के जरूरी सामान उपहार स्वरूप दिए गए। संस्था के सिद्दीकी ने कहा कि वह कई वर्षों से सर्वधर्म सामूहिक विवाह का आयोजन कराते आ रहे हैं और आगे भी यह पहल जारी रहेगी। इससे उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है।

मुख्य अतिथि शाहिद संजरी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह कराना और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करना बड़े पुण्य का काम है। इस अवसर पर बलराम तिवारी, इमरान अहमद, मोहम्मद यासिर, अखिलेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, डॉ. रजत जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- सोनभद्र में लगेगा वृहद रोजगार मेला, टाटा मोटर्स और फ्लिपकार्ट समेत 50 कंपनियां देंगी नौकरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।