विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर गायब, एंबुलेंस चालक ने मरीज को लगाई ड्रिप; वीडियो वायरल

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sun, 01 Nov 2026 02:34 AM (IST)

आजमगढ़ जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओटी में चिकित्सक और स्टाफ की अनुपस्थिति में एक एंबुलेंस चालक ने मरीज को ड्रिप लगाई, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. एंबुलेंस चालक ने डॉक्टर की गैरमौजूदगी में मरीज को ड्रिप लगाई।

  2. जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओटी में स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित थे।

  3. अधीक्षक ने मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओटी में एक एंबुलेंस चालक ने चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति में स्ट्रेचर पर तड़प रहे मरीज को ड्रिप लगा दिया। इसका किसी तीमारदार ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर शनिवार को प्रचलित कर दिया।

इसके बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। जिला अस्पताल के अधीक्षक डा. रामकेवल पासवान ने कहा कि मामला संज्ञान में है, इसकी जांच कराकर इमरजेंसी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी ओटी) का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित है।

इसमें चिकित्सक की गैर मौजूदगी में रात को एक एंबुलेंस चालक स्ट्रेचर पर तड़प रहे मरीज का इलाज करते हुए ड्रिप लगा रहा है। वीडियो में प्रतीत हो रहा कि रात को कोई मरीज आया और उसे बाहर खड़े एक निजी एंबुलेंस चालक ओटी कक्ष में ले गया। चिकित्सक और स्टाफ के न रहने पर खुद ही डाक्टर बनकर इलाज करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी की नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कब्र से शव निकाल फिरोजाबाद पहुंचे परिजन

वीडियो में चालक मरीज को ड्रिप लगाकर उसे चढ़ाते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, इमरजेंसी कक्ष में चिकित्सक समेत दस स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी रहती है, ऐसे में सभी का एक साथ अनुपस्थित रहना स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।