विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, घाटों पर बेदियां बननी शुरू

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:47 PM (GMT+05:30)

आजमगढ़ के मेहनगर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विभिन्न घाटों पर ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड तस्वीर।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. मेहनगर में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

  2. घाटों पर साफ-सफाई और बेदियां बनाने का कार्य जारी है।

  3. बाजारों में रौनक बढ़ी, क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना है।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। मेहनगर तहसील क्षेत्र में लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। खरिहानी स्थित मोनी बाबा पोखरा सहित मेहनगर के लखराव पोखरा, निरंजन कुटी और मंडलेश्वर महादेव पोखरा घाट पर छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। घाटों पर महिलाएं और पुरुष पूजा के लिए बेदियां बनाने में जुटे नजर आ रहे हैं।

दीपावली के लगभग एक सप्ताह बाद मनाए जाने वाले इस पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। छठ पूजा की तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। व्रती महिलाओं द्वारा पूजा की आवश्यक सामग्री जुटाने के साथ ही घाटों पर साफ-सफाई और सजावट का कार्य भी कराया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के सहयोग से विभिन्न पोखरों और जलाशयों के घाटों की साफ-सफाई की गई है। वहीं, पूजा स्थल पर बेदी बनाने और आसपास की व्यवस्था दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। छठ पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है।

मान्यता है कि छठ महापर्व पर व्रती महिलाएं और पुरुष भगवान सूर्य तथा छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना करते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- लोक आस्था का महापर्व छठ, स्वच्छता-समानता और पर्यावरण संरक्षण की अद्भुत मिसाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।