विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी आदित्यनाथ सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित : अखिलेश यादव

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 31 Aug 2017 11:39 AM (IST)Updated: Fri, 01 Sep 2017 08:11 AM (IST)

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित है। यहां पर बदले की भावना से ...और पढ़ें

योगी आदित्यनाथ सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित : अखिलेश यादव
योगी आदित्यनाथ सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित : अखिलेश यादव

आजमगढ़ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कल आजमगढ़ में कल कारगिल में शहीद रामसमुझ यादव की कांस्य की प्रतिमा का अनावरण किया। 

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित है। यहां पर बदले की भावना से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ से बलिया तक जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को सरकार ने रोक कर अच्छा नहीं किया। अगर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बन जाता तो तमाम बेरोजगारों को रोजगार और पूर्वांचल के लोगों का विकास होता।

अखिलेश यादव ने बताया कि बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, से बलिया तक जाने वाला इस मार्ग से पूर्वांचल की गरीबी व पिछड़ापन दूर होता। समाजवादी पार्टी ने जहां-जहां विकास किया वहां-वहां सरकार टांग लड़ा रही है। अभी तक कोई भी नया काम नहीं कर पाई है। इसका जवाब वर्ष 2019 के चुनाव में जनता भाजपा को देगी। अखिलेश ने कहा कि यह सरकार केवल नौटंकी व झूठ की पुलिंदा हैं। झूठ बोलकर सत्ता में पहुंच गई और हम सच बोलकर हार गए। सरकार झूठ का पिटारा है और जनता को भ्रमित कर रही है। 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सेना हमारी  स्वतंत्रता के लिए सीमाओं की रक्षा कर रही है। फिर भी शहीद परिवार को उपेक्षित किया जा रहा है। यह कतई देश व समाज के हित में नहीं हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज प्रदेश व केंद्र में भाजपा सरकार है। सरकार अच्छे दिनों का वादा करती है, आखिर अच्छा दिन कहां गया। 

यह भी पढ़ें: अखिलेश ने चहेतों को बांटा था यश भारती, कहा- योगी आदित्यनाथ भी बांट लें

अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में मेडिकल कालेज में मासूमों की जान चली गई सरकार ने कोई सहायता नहीं दी। इन्हीं बच्चों में से कोई देश की सीमा, इंजीनियर व आइएएस बनकर देश की सेवा करता। उन्होंने कहा कि कहा कि किसानों के हित की बात करने वाली सरकार अब किसानों पर कहर ढा रही है।

यह भी पढ़ें: विधान परिषद उप चुनाव की पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित

किसान, नौजवान सुरक्षित नहीं रहेगा तो हम विकास कर ही नहीं सकते हैं। नोटबंदी के सवाल पर कहा कि सरकार ने सब नोट रख दिया और रंग बिरंगी नोट जारी कर दिया। कहीं भी नोटबंदी से काला कारोबार बंद नहीं होता है बल्कि लेन-देन से काला कारोबार होता है। 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू की यूपी स्टार्टअप यात्रा, भरा जोश

अखिलेश यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस रंग के कुर्ते पहनते हैं उसी रंग की नोट बनवा रहे हैं। इससे देश का फायदा नहीं होगा और न ही भ्रष्टाचार रूकेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।