विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम योगी और कुमार विश्वास एक मंच पर आए नजर, कवि ने राम मंदिर को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

Published: Wed, 27 Dec 2023 03:48 PM (IST)

Ram Mandir Ayodhya प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इन ...और पढ़ें

सीएम योगी और कुमार विश्वास एक मंच पर आए नजर
सीएम योगी और कुमार विश्वास एक मंच पर आए नजर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास (DR. Kumar Visvas) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेता नजर आ रहे हैं।

पोस्ट के जरिए कुमार विश्वास ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन की पूर्व संख्या पर उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम 'अटल गीत गंगा' को अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इतना खूबसूरत बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

राम मंदिर के किए दर्शन

बता दें सोमवार को कुमार विश्वास रामनगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सरयू में पूजन संग हनुमानगढ़ी व राम मंदिर जाकर दर्शन पूजन किया। इस मौके पर कुमार विश्वास ने कहा 500 वर्षों की तपस्या के बाद राम मंदिर निर्माण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि लोकतंत्र आने के बाद भी मंदिर राजनीति का विषय बना। सहमति से इस पवित्र भूमि को मंदिर के लिए छोड़ देना चाहिए था। बोले, सौभाग्यशाली हैं कि प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित किया गया। साथ ही हम सभी को राम लला ने अपने मंदिर में दो ईट रखने का अवसर दिया।

राम मंदिर पर दी ये प्रतिक्रिया

कहा कि पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में जमीन आसमान का अंतर है। अयोध्या विकास की प्रक्रिया में है। पहले अयोध्या को देखकर मन में कष्ट होता था। मैंने रामलला का विवादित ढांचे में भी दर्शन किया, टेंट में किया और तब भी दर्शन किया जब सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया। आज भी दर्शन किया और आगे भी करता रहूंगा। कहा यहां आना किसी भी मनुष्य के लिए मोक्ष और पुण्य प्राप्ति जैसा है। कहा कि हम कहीं के हो, पर मूल निवासी अयोध्या के हैं।

इसे भी पढ़ें: मायावती की I.N.D.I. अलायंस में होगी एंट्री! विपक्ष के सामने बसपा सांसद ने रख दी ये शर्त; फिर होगा विचार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।