Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकला था रिंकू सिंह, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो युवक गिरफ्तार

    By Ravi SrivastavaEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 07:25 PM (IST)

    रिंकू सिंह सुलतानपुर पुलिस पर हुए हमले में भी वांछित है। इस गिरफ्तारी ने जिले में लारेंस गैंग के विस्तार को भी उजागर किया है। कार्रवाई के बाद रिंकू की कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं जिसमें वह लारेंस के करीबी गैंगस्टर मोनू डांगर के साथ दिख रहा है। विदेशी असलहों के साथ भी उसकी तस्वीरें प्रसारित हो रही हैं।

    Hero Image
    महाराजगंज थाना में पकड़ कर लाए गए गिरफ्तार रिंकू सिंह एवं सत्येंद्र सिंह। जागरण

    संवाद सूत्र, अयोध्या। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो युवकों को लूट की योजना बनाते हुए पकड़ा गया है। पकड़े गए लोगों में पूराकलंदर के बैसिंह निवासी सत्यप्रकाश उर्फ रिंकू सिंह तथा सोहावल के बभनियावां निवासी सत्येंद्र सिंह उर्फ जिगर शामिल हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिंकू सिंह सुलतानपुर पुलिस पर हुए हमले में भी वांछित है। इस गिरफ्तारी ने जिले में लारेंस गैंग के विस्तार को भी उजागर किया है। कार्रवाई के बाद रिंकू की कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं, जिसमें वह लारेंस के करीबी गैंगस्टर मोनू डांगर के साथ दिख रहा है। विदेशी असलहों के साथ भी उसकी तस्वीरें प्रसारित हो रही हैं।

    लूट करने की फिराक में बैठे थे

    पुलिस ने दोनों को दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रिंकू पर दो और सत्येंद्र पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। सत्येंद्र रौनाही थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि रोशननगर के बेलसंडी चौराहे के निकट शनिवार की रात दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों लूट करने की फिराक में बैठे थे। 

    रिंकू सिंह का संपर्क गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग से मिला है। वह गैंगेस्टर मोनू डांगर का शूटर है। दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इनके अन्य साथियों व गैंगस्टर आकाओं की भी तलाश चल रही है। 

    रिंकू सिंह के पास से नाइन एमएम पिस्टल एवं बत्तीस बोर का एक रिवाल्वर तथा सत्येंद्र सिंह के पास से भी नाइन एमएम का पिस्टल और 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। रिंकू के एक अन्य साथी नरियावां निवासी मयंक को पूराकलंदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

    कूरेभार में हुई थी सुलतानपुर पुलिस से मुठभेड़

    रिंकू और उसके साथी मयंक सिंह और कुलदीप सिंह की गत 12 अक्टूबर को कूरेभार में सुलतानपुर स्वाट टीम प्रभारी उपेंद्र सिंह के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस घटना में मयंक और कुलदीप को तो गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन रिंकू पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकला था। 

    कूरेभार थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुलतानपुर पुलिस की प्राथमिकी में भी रिंकू का संबंध एक ऐसे व्यक्ति से होने का उल्लेख है, जिसका संबंध लारेंस गैंग से बताया गया है। मयंक इस समय जमानत पर छूटा था।

    यह भी पढ़ें:  चार राज्यों में हुए चुनाव को लेकर मायावती नाराज, इन बातों को कहा सस्ती लोकप्रियता; गठबंधन को बताया नुकसानदायक

    यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस का एक और कारनामा, सीमा विवाद में उलझे रहे 6 पुलिसकर्मी; सामने से चोर ले गए 4 लाख का माल

    comedy show banner
    comedy show banner