विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के पांच जिलों के 16 युवा उद्यमियों को मिले 68.80 लाख रुपये, महिलाओं को बांटी गईं सिलाई मशीनें

By Nafees Edited By: Ashish Mishra
Published: Fri, 27 Nov 2026 05:30 PM (IST)

अयोध्या में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 जिलों के 16 युवा उद्यमियों को 68.80 लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए।

रुदौली तहसील सभागार में लाभार्थियों को ऋण के चेक प्रदान करते विधायक रामचंद्र यादव। फोटो जागरण

रुदौली तहसील सभागार में लाभार्थियों को ऋण के चेक प्रदान करते विधायक रामचंद्र यादव। फोटो जागरण

HighLights

  1. 16 युवा उद्यमियों को 68.80 लाख रुपये का ऋण मिला।

  2. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत शिविर आयोजित।

  3. महिलाओं को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सिलाई मशीनें मिलीं।

संवाद सूत्र, अयोध्या। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रुदौली तहसील सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत मंडलीय ऋण वितरण शिविर आयोजित किया गया।

इसमें अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर, बाराबंकी और सुल्तानपुर के 16 युवा उद्यमियों को कुल 68.80 लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने लाभार्थियों को चेक प्रदान किए। वहीं, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पूजा और मनीषा को सिलाई मशीनें दी गईं।

ऋण वितरण में अयोध्या के पांच लाभार्थियों को 17 लाख, अमेठी के तीन को 15 लाख, अंबेडकरनगर के तीन को 15 लाख, बाराबंकी के दो को 8.80 लाख और सुल्तानपुर के तीन लाभार्थियों को 13 लाख रुपये मिले।

विधायक ने कहा कि युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दे रहा है। इससे युवा स्वयं रोजगार प्राप्त करने के साथ दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकेंगे।

शिविर का आयोजन उपायुक्त उद्योग एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र अयोध्या की ओर से किया गया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग प्रभात रंजन शुक्ला, एलडीएम गणेश शंकर यादव, राम अवतार मीणा, समीर पात्रा, विकास कुमार और विजय शंकर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- उन्नाव में 1.60 करोड़ की लागत से बनेगा सीसी मार्ग, हजारों लोगों के लिए आवागमन होगा बेहतर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।