राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू यादव को भेजा गया जेल, 7 और आरोपियों का कराया जा रहा है मेडिकल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: संज्ञेय अपराध की धाराओं में दर्ज प्राथमिकी में ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारी चंपतराय, डॉ. अनिल मिश्र, गोपाल राव आदि के नाम नहीं हैं।

रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया
HighLights
चढ़ावा चोरी में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट आने बाद कराई गई एफआईआर
राम मंदिर के चढ़ावा चोरी की चल रही जांच के दौरान हेराफेरी में गिरफ्तारी के बाद भेजा गया जेल
डिजिटल डेस्क, अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में श्री राम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट परिसर के मंदिरों के चढ़ावा चोरी में नामजद रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट आने बाद कार्रवाई के क्रम में गुरुवार को आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया और शुक्रवार को गिरफ्तारी की गई। मेडिकल जांच के बाद टिन्नू यादव को जेल भेज दिया गया। अन्य का भी मेडिकल कराया जा रहा है।
राम मंदिर के चढावा में कथित हेराफेरी मामले में रमाशंकर यादव टिन्नू को गिरफ्तार किया गया है। सबसे पहले पूछताछ के बाद टिन्नू को जेल भेज दिया गया। चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद टिन्नू यादव समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जांच एजेंसी के मुताबिक, सभी आरोपियों की भूमिका की अलग-अलग लेवल पर जांच की जा रही है। इनमें टिन्नू यादव का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है क्योंकि वह ट्रस्ट से जुड़े असरदार लोगों का करीबी बताया जाता है।

नामजद आरोपितों में मंदिर व्यवस्था से जुड़े रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के अलावा ट्रस्ट कर्मी अनुकल्प मिश्र, उसका बहनोई लवकुश मिश्र, टिन्नू का भतीजा मनीष यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, अविनाश शुक्ल व रिटायर्ड बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव शामिल हैं। संज्ञेय अपराध की धाराओं में दर्ज प्राथमिकी में ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारी चंपतराय, डा. अनिल मिश्र, गोपाल राव आदि के नाम नहीं हैं।
FIR में गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें चोरी, क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट, चोरी की प्रॉपर्टी पर कब्जा और क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी शामिल हैं। लीगल एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आरोप साबित हो जाते हैं, तो अपराधियों को कड़ी सजा लो हो सकती है। राम मंदिर चढ़ावा विवाद (Ram Mandir Donation Controversy) अब सिर्फ एक क्रिमिनल जांच नहीं बल्कि देश भर में एक विवादित मुद्दा बन गया है।
यह भी पढ़ें- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
राम मंदिर चढावा विवाद धार्मिक, कानूनी और राजनीतिक तीनों लेवल पर चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में, SIT की अंतिम रिपोर्ट और जांच एजेंसियों की कार्रवाई से यह तय होगा कि मामला सिर्फ कर्मचारियों तक ही सीमित रहेगा या जिम्मेदारी बड़े अधिकारियों तक भी पहुंचेगी।

