विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद चर्चा में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, कौन-कौन हैं इसके पदाधिकारी

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Fri, 26 Jun 2026 02:25 PM (IST)

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस घटनाक्रम के बाद ...और पढ़ें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 

HighLights

  1. अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए ट्रस्ट का गठन

  2. ट्रस्ट के 15 सदस्यों में संत, प्रतिष्ठित नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के प्रकरण ने शुक्रवार को बड़ा मोड़ आया। आइए जानते हैं क्या है श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और कौन-कौन हैं इसके सदस्य।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार ने 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' ट्रस्ट का गठन किया गया था। इस ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य हैं। जिनमें संत, प्रतिष्ठित नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं।

15 सदस्यों की पूरी सूची 

मुख्य और स्थायी सदस्य (संत व नागरिक)

1. महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज (अध्यक्ष)- अयोध्या के प्रतिष्ठित संत और राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख, जिन्हें ट्रस्ट की पहली बैठक में अध्यक्ष चुना गया।

mahant nritya gopal
2. चंपत राय (महासचिव): विश्व हिंदू परिषद (VHP) के उपाध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन से लंबे समय से जुड़े प्रमुख रणनीतिकार।

Champat rai
3. के. परासरन (संस्थापक ट्रस्टी): सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील जिन्होंने अदालत में रामलला विराजमान का पक्ष बेहद मजबूती से रखा। वे भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल भी रह चुके हैं।

K Parasharan 1
4. स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज (कोषाध्यक्ष): महाराष्ट्र के विख्यात आध्यात्मिक गुरु जो ट्रस्ट के वित्तीय और आर्थिक कार्यों की देखरेख करते हैं।

Govind dev giri
5. जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज: प्रयागराज के ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य।

swami vasudevanand

6. जगतगुरु माधवाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थ जी महाराज: कर्नाटक के उडुपी स्थित प्रसिद्ध पेजावर मठ के 33वें पीठाधीश्वर।

vishwaprashanna tirth

7. युगपुरुष परमानंद गिरी जी महाराज: हरिद्वार के अखंड आश्रम के प्रमुख और वेदांत के जाने-माने विद्वान।

permanand maharaj

8. विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र: अयोध्या राजपरिवार के वंशज और रामायण मेला संरक्षक समिति के सदस्य।

 9. डॉ. अनिल कुमार मिश्र: अयोध्या के रहने वाले होम्योपैथिक चिकित्सक, जो संघ (RSS) और मंदिर आंदोलन से दशकों से जुड़े हैं।

anil mishra 1

10. कामेश्वर चौपाल: पटना के रहने वाले दलित समुदाय के सदस्य। इन्होंने ही 1989 के मंदिर शिलान्यास के दौरान पहली ईंट रखी थी।

11. महंत दिनेंद्र दास जी: निर्मोही अखाड़े के प्रमुख प्रतिनिधि, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ट्रस्ट में स्थान दिया गया।

12. श्री कृष्णगोपाल जी / न्यासी बोर्ड से नामित सदस्य: ट्रस्ट के नियमों के अनुसार हिंदू आस्था से जुड़े विशिष्ट व्यक्ति।

पदेन प्रशासनिक सदस्य (Ex-Officio Members)

13. नृपेंद्र मिश्र (भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष): प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव और वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, जिनके जिम्मे मंदिर निर्माण का तकनीकी और ढांचागत काम है।

Nripendra Mishra

14. केंद्र सरकार के प्रतिनिधि: केंद्र सरकार से नामित एक आईएएस (IAS) अधिकारी (कम से कम संयुक्त सचिव स्तर के)।

15. उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि: राज्य सरकार से नामित एक वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी (कम से कम सचिव स्तर के)।
अयोध्या के जिलाधिकारी (DM): पदेन सदस्य के रूप में अयोध्या के जिलाधिकारी भी इसमें शामिल होते हैं (यदि वे हिंदू हों, अन्यथा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट)।

यह भी पढ़ें- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा

यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरी मामला: ट्रस्ट ने पहले तय कर ली होती एसओपी, तो सामने न आता दानराशि में गबन

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आस्था पर उठते सवाल, CBI जांच की मांग