यूपी चुनाव 2027: सपा के घोषणा पत्र पर भाजपा-बसपा ने उठाए सवाल, वादों को बताया चुनावी हथकंडा
समाजवादी पार्टी के 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जारी 'जन-मन के मैनिफेस्टो' पर भाजपा और बसपा ने सवाल उठाए हैं। विपक्षी दलों ने इसे चुनावी हथकंडा बताते हुए सपा के पुराने कार्यकाल और नीतियों पर निशाना साधा है।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल। फोटो जागरण
HighLights
सपा के 'जन-मन मैनिफेस्टो' पर सियासी बयानबाजी तेज हुई।
भाजपा-बसपा नेताओं ने सपा के घोषणा पत्र को नकारा।
विपक्षी दलों ने सपा के पुराने कार्यकाल पर सवाल उठाए।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से संविधान दिवस पर जारी किए गए ''जन-मन के मैनिफेस्टो'' को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा और बसपा नेताओं ने घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए सपा की नीतियों और पुराने कार्यकाल को निशाने पर लिया।
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि सपा चाहे जितने घोषणा पत्र जारी कर ले, प्रदेश की जनता को अब उस पर भरोसा नहीं है। सपा के शासनकाल में अराजकता और अपराध को बढ़ावा मिला। जनता को गुमराह करने वाला घोषणा पत्र है।
भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि सपा का यह झूठ व छलावे का ढकोसला पत्र है। घोषणा पत्र पर तंज कसते हुए कहा कि संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर ही सपा नेता ने यह घोषणा कर बताया कि सपा सरकार बनने पर गुंडा दल का गठन किया जाएगा।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने आरोप लगाया कि सपा के घोषणा पत्र को जुमले वाला करार दिया।संविधान दिवस पर घोषणा पत्र जारी करना चुनावी हथकंडा है। बसपा कभी घोषणा पत्र जारी नहीं करती है। उसका घोषणा पत्र बाबा साहेब का संविधान हैं।
अयोध्या के बसपा प्रभारी सुरेश यादव ने सपा के पुराने शासनकाल का हवाला देते हुए कानून-व्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर घेरा। बताया कि जनता अब इनके झांसे में नहीं आने वाली।
यह भी पढ़ें- दलित-मुस्लिमों को साधने के लिए 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चे' का शक्ति प्रदर्शन, BJP-सपा पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।