अयोध्या राम मंदिर में दानपात्र से नकदी निकालने की होगी वीडियोग्राफी, SIT ने दिए निर्देश
अयोध्या राम मंदिर परिसर में दानपेटिकाओं से नकदी निकालने और गणना कक्ष तक ले जाने की अब वीडियोग्राफी की जाएगी।

अब दानपात्रों से नकदी निकालने व ले जाने की होगी वीडियोग्राफी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर सहित पूरे परिसर में ट्रस्ट की ओर से रखी गईं दानपेटिकाओं से नकदी निकालने और इसे यात्री सुविधा केंद्र के गणना कक्ष तक ले जाने की अब वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि जांच के बीच ही एसआइटी की ओर से इसका निर्देश मंदिर व्यवस्था से जुड़े लोगों को दिया गया है।
सूत्रों का कहना है कि पहले नकदी निकालकर ले जाने की वीडियोग्राफी नहीं होती थी, इसलिए यह पता नहीं चल पाता था कि किस दानपात्र से नकदी के अलावा सोना-चांदी के आभूषण या बहुमूल्य वस्तुएं मिली हैं।
गणना प्रक्रिया में शामिल कलेक्शन एजेंसी, ट्रस्ट व बैंक कर्मी इसी का लाभ उठाते हुए आभूषण पार कर देते थे।
यह भी पढ़ें- अयोध्या में सड़क हादसे में दारोगा की मौत, अंबेडकरनगर के गांव अटवाई में पसरा सन्नाटा
