विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या : ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र पर कमीशनखोरी के आरोप के बाद अब SIT के सामने पेश हो सकते हैं पूर्व इंजी. दीनानाथ वर्मा

Published: Sun, 21 Jun 2026 04:24 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2026 05:30 AM (IST)

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व इंजीनियर दीनानाथ वर्मा एसआईटी के सामने पेश हो सकते हैं। उन्होंने ट्रस्टी डॉ. ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पूर्व इंजीनियर दीनानाथ वर्मा एसआईटी के सामने पेश होंगे।

  2. ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र पर 40% कमीशनखोरी का आरोप।

  3. पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह भी बयान दर्ज कराएंगे।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी के मामले में ट्रस्ट के पूर्व इंजीनियर दीनानाथ वर्मा सोमवार को विशेष जांच दल (एसआइटी) के सामने पेश हो सकते हैं। उन्होंने ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र पर 40 प्रतिशत कमीशनखोरी का आरोप लगाया था। सूत्रों के अनुसार, एसआइटी ने वर्मा से संपर्क कर उन्हें बयान देने के लिए अयोध्या बुलाया था।

सुरक्षा कारणों से उन्होंने पहले आने से मना कर दिया था, लेकिन अब आश्वासन मिलने के बाद उनकी उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है। वर्मा ने आरोप लगाया था कि डा. मिश्र मंदिर निर्माण के प्रारंभिक दिनों से ही सामग्री के प्रत्येक बिल में 40 प्रतिशत कमीशन लेते थे।

आरोपों का किया खंडन

यह जानकारी उन्हें ट्रस्ट कार्यालय में एल्युमिनियम का कार्य करने वाले रवि गुप्ता ने दी थी। हालांकि, रवि गुप्ता ने शुक्रवार को फेसबुक पर लाइव आकर इन आरोपों का खंडन किया था।

इसके बावजूद, एसआइटी ने दीनानाथ वर्मा को अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। इसके अतिरिक्त, आठ जून को मीडिया में अपने बयानों से हलचल मचाने वाले ट्रस्ट के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह के भी एसआइटी के सामने बयान दर्ज कराने की संभावना है।