विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम-सीता की नगरी को जोड़ने वाली ट्रेन आज से चलेगी, पीएम मोदी और नेपाल PM बालेन शाह करेंगे उद्घाटन

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:30 AM (IST)

रामनगरी अयोध्या से नेपाल के जनकपुर को जोड़ने वाली सरयू कमला एक्सप्रेस का उद्घाटन सोमवार को होगा।

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह की फाइल फोटो। (तस्वीर सोर्स- PTI)

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह की फाइल फोटो। (तस्वीर सोर्स- PTI)

HighLights

  1. सरयू कमला एक्सप्रेस अयोध्या से नेपाल के जनकपुर के लिए शुरू।

  2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव रहेंगे उपस्थित।

  3. प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल पीएम वर्चुअली ट्रेन को हरी झंडी देंगे।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी से नेपाल के जनकपुर को जाने वाली सरयू कमला एक्सप्रेस का उद्घाटन सोमवार को होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह नई दिल्ली से ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर अयोध्याधाम जंक्शन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।

सुरक्षा के साथ-साथ यातायात नियंत्रण के सुदृढ़ प्रबंध किए गए हैं। इसे लेकर रामनगरी में यातायात डायवर्जन भी रहेगा। अयोध्याधाम क्षेत्र में सोमवार को सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

इस प्रकार होगा डायवर्जन

  • विद्याकुंड चौराहा से कनीगंज एवं रायगंज की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन आसिफबाग चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • कनीगंज तिराहा से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन विद्याकुंड चौराहा से लंगड़वीर-टेढ़ी बाजार फ्लाइओवर के नीचे (सर्विस लेन) से होकर रेलवे स्टेशन गेट तक जाएंगे।
  • जैन मंदिर तिराहा से कनीगंज एवं रायगंज की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन रामघाट चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • इबकाल अंसारी आवास तिराहा से अवध आगमन मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन टेढ़ी बाजार से फ्लाइओवर के नीचे (सर्विस लेन) से होकर रेलवे स्टेशन गेट तक जाएंगे।
  • श्रीराम अस्पताल तिराहा से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन टेढ़ी बाजार से फ्लाइओवर के नीचे (सर्विस लेन) से होकर रेलवे स्टेशन गेट तक जाएंगे।

अयोध्याधाम जंक्शन पर होगा भव्य कार्यक्रम

अयोध्या से जनकपुर की दूरी 604 किलोमीटर है, जिसे यह ट्रेन लगभग 18 घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन में भारत एवं नेपाल के नागरिकों को ही यात्रा का अवसर मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर सुबह 11 बजे से अयोध्याधाम जंक्शन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।