अयोध्या की वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी, रूदौली में 49 लोगों का आया दो बार नाम
रुदौली के महात्मा गांधी नगर वार्ड के सभासद मोहम्मद शाहिद ने मतदाता सूची में 49 नामों के दोहराव की शिकायत ...और पढ़ें
-1793533973271_m.webp)
एआई जनरेटेड तस्वीर।
संवाद सूत्र, रुदौली (अयोध्या)। नगर पालिका के महात्मा गांधी नगर वार्ड की मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर सभासद मोहम्मद शाहिद उर्फ भुलई ने प्रशासन से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वार्ड से संबंधित मतदाता सूची में 49 ऐसे नाम हैं, जो दो-दो और तीन-तीन स्थानों पर दर्ज हैं। सभासद ने मामले की निष्पक्ष जांच करा कर मतदाता सूची को दुरुस्त कराने की मांग की है।
सभासद मोहम्मद शाहिद उर्फ भुलई ने बताया कि पोलिंग स्टेशन संस्कृत महाविद्यालय रामबाड़ी अंतर्गत आने वाले मालिकजादा, पूरे मलिक, पूरे जामी और कायस्थाना क्षेत्र के बूथ संख्या 355, 356, 357 और 358 की मतदाता सूचियों में एक ही नाम की कई बार प्रविष्टियां दर्ज की गई है, उनका कहना है कि इस तरह की त्रुटियों से मतदाता सूची की शुद्धता पर सवाल खड़े होते हैं।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि संबंधित चारों बूथों की मतदाता सूचियों का आपस में मिलान कराया जाए।
जिन मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए जाएं, उनकी नियमानुसार जांच कर आवश्यक संशोधन कराया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी वास्तविक मतदाता का नाम गलत तरीके से सूची से न हटाया जाए। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी 413 बूथों पर सुपरवाइजर और बीएलओ को इस तरह के नाम तथा गलत फोटो हटाने के निर्देश दिए गए हैं, 250 नाम हटायें भी जा चुके हैं।