SIR में बीएलओ की ड्यूटी नहीं की; बुलंदशहर के 30 सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों पर की कार्रवाई
बुलंदशहर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एसआइआर में बीएलओ की ड्यूटी न करने वाले 30 सहायक अध्यापकों, शिक्षामित्रों और ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
बीएलओ ड्यूटी न करने पर वेतन रोका गया।
30 सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक प्रभावित।
बुलंदशहर बीएसए ने की सख्त कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एसआइआर में बीएलओ की ड्यूटी न करने वाले सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। बीएलओ का कार्य नहीं करने वाले 30 शिक्षक, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के वेतन पर रोक लगाई जा चुकी है।
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के एसआरआर में विभाग की सूची के आधार पर तहसीलों के द्वारा सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों की बीएलओ में ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन 30 सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों द्वारा बीएलओ का कार्य नहीं किया गया है। तहसीलों द्वारा बीएलओ का कार्य नहीं करने वाले के खिलाफ बीएसए को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था।
बीएसए ने एसआइआर में बीएलओ की ड्यूटी नहीं करने वाले पीएस माधोगढ़ी की सहायक अध्यापिका प्रीति तोमर, यूपीएस निजामपुर की सहायक अध्यापिका निर्मला देवी, संविलियन विद्यालय सुखलालपुर की शिक्षामित्र बबिता, संविलियन विद्यालय गाजीपुर की शिक्षामित्र सीमा कुमारी, यूपीएस घुसराना गैल के अनुदेशक रिंकू के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। साथ ही अभी तक बीएलओ की ड्यूटी नहीं करने वाले 10 सहायक अध्यापक, सात शिक्षामित्र व तीन अनुदेशकों के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की जा चुकी है।
अग्रिम आदेशों तक रोक : एसआइआर में बीएलओ की ड्यूटी नहीं करने वाले 10 शिक्षक, सात शिक्षामित्र और तीन अनुदेशकों के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है।-वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए