विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में रुदौली-कामाख्या धाम मार्ग पर बनेगा अंडरपास, बिना मार्ग बंद किए होगा निर्माण

Published: Fri, 27 Nov 2026 02:46 PM (IST)

अयोध्या में चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के पास रुदौली-मां कामाख्या धाम मार्ग पर अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी, जिसका कार्य लगभग चार माह में पूरा होने की उम्मीद है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. रुदौली-कामाख्या धाम मार्ग पर अंडरपास का निर्माण होगा।

  2. श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

  3. अंडरपास का निर्माण कार्य चार माह में पूरा होगा।

संवाद सूत्र, बाबाबाजार (अयोध्या)। चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के निकट रुदौली-मां कामाख्या धाम मार्ग पर लोगों के सुगम आवागमन के लिए अंडरपास का निर्माण होगा। अंडरपास निर्माण से मां कामाख्या धाम आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

एनएचएआइ के अवर अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि अंडरपास की ऊंचाई लगभग छह मीटर तथा चौड़ाई लगभग 11 से 12 मीटर होगी। लगभग चार माह के अंदर अंडर पास का निर्माण पूर्ण हो जायेगा। अंडरपास के साथ ही दोनों तरफ एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा।

अवर अभियंता ने बताया कि इस दौरान कामाख्या मार्ग अवरुद्ध नहीं किया जायेगा। रुदौली नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली ने मार्ग बंद होने की आशंका में 22 नवंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भी भेजा था।

उन्होंने फात्मा स्कूल के पास रुदौली-कामाख्या मार्ग पर अंडरपास बनवाने की मांग की थी और कहा था कि यह मार्ग काफी पुराना तथा सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। सैदपुर के पूर्व प्रधान दिनेश पांडेय, विजय सिंह, प्रमोद सिंह ने अंडरपास निर्माण को हरी झंडी मिलने पर खुशी जताई है।

यह भी पढ़ें- स्लीपर से लेकर AC कोच तक... सरयू-कमला एक्सप्रेस में किराये की पूरी डिटेल, टिकट बुकिंग शुरू  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।