विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी चुनाव से पहले रुदौली के विकास के लिए मिला 42 करोड़ का बूस्टर, सात गांवों की राह होगी आसान

Published: Fri, 20 Nov 2026 02:41 PM (IST)

विधानसभा चुनाव से पहले रुदौली विधानसभा क्षेत्र को 42 करोड़ रुपये का विकास बूस्टर मिला है। इससे मवई विकासखंड के सात प्रमुख गांवों को जोड़ने वाले 17.90 किलोमीटर लंबे मार्ग का विस्तार और सुदृढ़ीकरण होगा।

रुदौली के विधायक रामचंद्र यादव। फोटो- जागरण

रुदौली के विधायक रामचंद्र यादव। फोटो- जागरण

HighLights

  1. रुदौली विधानसभा को 42 करोड़ रुपये का विकास पैकेज मिला।

  2. सात गांवों को जोड़ने वाली 17.90 किमी सड़क बनेगी।

  3. ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों को आवागमन में सुविधा होगी।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। विधानसभा चुनाव से पहले रुदौली विधानसभा क्षेत्र के विकास को 42 करोड़ रुपये का बूस्टर मिला है। मवई विकासखंड में सात प्रमुख गांवों को जोड़ने वाले 17.90 किलोमीटर लंबे मार्ग के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 42 करोड़ 16 लाख 60 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है।

विधायक रामचंद्र यादव के प्रयास से स्वीकृत इस परियोजना से क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी। परियोजना के तहत कोटवा, नेवरा, कोड़रा, पारा, पहाड़पुर, अमराई और बाकरपुर को जोड़ने वाले मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने के साथ सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इससे हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

साथ ही रुदौली व मवई ब्लॉक के गांवों के बीच दूरी घटेगी। किसानों को उपज के परिवहन, व्यापारियों को कारोबार और विद्यार्थियों को आवागमन में सहूलियत होगी। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है।

सड़क, बिजली, पानी सहित बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि गांवों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण जल्द शुरू करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में विकसित होंगे तीन नए वेटलैंड, सैर-सपाटे के लिए अब नहीं जाना होगा शहर से दूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।