राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव की जमानत याचिका पर आज HC में सुनवाई, 146 दिनों से जेल में बंद
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की जमानत याचिका पर सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई होगी।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का आरोपी टिन्नू यादव।
HighLights
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में टिन्नू यादव की जमानत सुनवाई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में आज सुनवाई होगी।
निचली अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद हाईकोर्ट पहुंचे।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अयोध्या कारागार में बंद आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की जमानत याचिका पर सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई होगी।
आरोपी को जेल में निरुद्ध हुए 146 दिन बीत चुके हैं। उसकी ओर से छह नवंबर को हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी।
इससे पहले आरोपी ने अवर न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी प्रस्तुत की थी। 28 सितंबर को दाखिल इस याचिका पर सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट ने छह अक्टूबर को उसे खारिज कर दिया था। निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद आरोपी ने हाईकोर्ट का रुख किया है।
अन्य आरोपितों की अर्जियां भी हो चुकी हैं खारिज
चढ़ावा चोरी प्रकरण में जेल में बंद अन्य आरोपितों को भी अब तक जमानत नहीं मिल सकी है। 21 सितंबर को रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव और अविनाश शुक्ला की जमानत याचिकाएं निरस्त कर दी गई थीं। वहीं, अनुकल्प मिश्रा, करुणेश और लवकुश की जमानत अर्जियां 22 सितंबर को खारिज हुई थीं।
इसके बाद आठ अक्टूबर को सुभाष श्रीवास्तव की जमानत अर्जी भी अदालत ने निरस्त कर दी थी। ऐसे में अब टिन्नू यादव की जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी टिन्नू यादव की दूसरी जमानत अर्जी भी खारिज, कोर्ट से नहीं मिली राहत