राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों ने बैंक खाता अनफ्रीज करने के लिए लगाई गुहार, टेंपो की कमाई का दिया हवाला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू ने अपने तीन बैंक खातों से फ्रीज हटाने के लिए न्यायालय में याचिका दायर की है। उसने खातों में जमा राशि को वैध आय बताया।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपित ने की बैंक खातों से रोक हटाने की मांग। फाइल फोटो
HighLights
राम मंदिर चढ़ावा चोरी आरोपी ने कोर्ट में अर्जी दी।
तीन बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग की गई।
आरोपी ने आय को वैध और परिवार की दिक्कतें बताईं।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में जेल में निरुद्ध आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू ने अपने तीन बैंक खातों से फ्रीज हटाने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उसने खातों में जमा राशि को वैध आय का हिस्सा बताते हुए उनके संचालन की अनुमति मांगी है।
कहाकि खातों पर रोक लगने से परिवार के भरण-पोषण, चिकित्सा और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा ने मामले में पुलिस की आख्या नहीं आने पर गुरुवार को सुनवाई के लिए दो दिसंबर की तिथि नियत की है।
आरोपित रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू ने अपनी अर्जी में विवेचक की कार्रवाई पर आरोप लगाते हुए कहा कि विवेचक ने मनमाने तरीके से उनका खाता सीज कर दिया है। विवेचना के दौरान कोई भी धनराशि चढ़ावा चोरी से जुड़ी नहीं पाई गई।
उनके खातों में जमा राशि उसके तीन टेंपो के संचालन से हुई आय है। खाता सीज होने की जानकारी गत सात जुलाई को तब हुई जब उनका पुत्र जेल में मिलाई के लिए आया और उसने खाता सीज होने की जानकारी दी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।