राहुल गांधी समेत तीन सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, राम मंदिर चढ़ावा चोरी का स्वांग रचने पर कोर्ट में परिवाद दर्ज
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव समेत तीन सांसदों के खिलाफ राम मंदिर चढ़ावा चोरी का स्वांग रचने के ...और पढ़ें

पप्पू यादव और राहुल गांधी
HighLights
राहुल गांधी समेत तीन सांसदों पर परिवाद दर्ज।
संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का स्वांग रचा।
अयोध्या कोर्ट ने बयान के लिए तारीख तय की।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर संसद भवन परिसर में भगवा वस्त्र पहन कर स्वांग रचने के मामले में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली से सांसद राहुल गांधी समेत तीन सांसदों के विरुद्ध न्यायालय अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय-एसीजेएम ने राहुल गांधी, फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद व बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के विरुद्ध परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया है।
तीनों सांसदों ने बीती 31 जुलाई को राम मंदिर की दान पेटिका में आई चढ़ावा की राशि को चुराने का स्वांग रचा था। प्रकरण का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हुआ था। हालांकि, दैनिक जागरण वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष कुमार पांडेय ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि बीती 31 जुलाई को संसद भवन परिसर में राममंदिर में चढ़ावा चोरी को दर्शाते हुए एक नाटकीय प्रस्तुति की गई।
इस कृत्य से सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुईं। आहत होकर इसकी शिकायत स्थानीय थाने व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की गई थी। कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली गई थी।
मामले में न्यायालय ने प्रकरण को परिवाद के रूप में दर्ज करते हुए शिकायतकर्ता के बयान के लिए दो नवंबर की तारीख तय कर दी है।
यह भी पढ़ें- 'कितने QR थे?' शोले के गब्बर से समझिए साइबर ठगी का खेल, यूपी पुलिस का अनोखा कॉमिक्स प्रयोग
