विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्रीवाल बाउंड्रीवाॅल भरभराकर गिरी, मोटरसाइकिल मिस्त्री की मौत

Published: Mon, 07 Sep 2026 01:32 PM (IST)

Ayodhya News: इस बाउंड्रीवाल के मलबे में दब कर मोटरसाइकिल मिस्त्री रविंदर गौड़ की मौत हो गई।

अयोध्या: पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्रीवाल भरभरा कर गिरी

अयोध्या: पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्रीवाल भरभरा कर गिरी

HighLights

  1. बारिश की वजह से बाउंड्रीवाल के पास हो गया दलदल

  2. सदर तहसील के सामने है पीडब्ल्यूडी कार्यालय

जागरण संवाददाता, अयोध्या। उत्तर प्रदेश में बारिश कहर बन रही है। बारिश के कारण सिर्फ बाढ़ ही नहीं आ रही, पुराने जर्जर भवन की दीवारें गिर रही हैं। ताजा प्रकरण अयोध्या का है। यहां पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्रीवाल भरभरा कर गिर गई।

अयोध्या में सोमवार दोपहर पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्रीवाल भरभरा कर गिर गई। कोतवाली नगर के सदर तहसील के सामने हादसे में इस बाउंड्रीवाल के मलबे में दब कर मोटरसाइकिल मिस्त्री रविंदर गौड़ की मौत हो गई।

पीडब्ल्यूडी कार्यालय सदर तहसील के सामने है। यहां बारिश की वजह से बाउंड्रीवाल के बगल दलदल हो जाने से बाउंड्रीवाल गिरने की आशंका हैं। मोटरसाइकिल मिस्त्री रविंदर गौड़ थाना कैंट के सहादतगंज का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश को फिर मिला मौका, अब सात अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

यह भी पढ़ें- मंदिर से हटाए गये कर्मियों का शरणालय बना तीर्थ क्षेत्र पुरम, अब तक चार कर्मी सेवामुक्त होकर पहुंचे