विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya News: जिले में मिशन शक्ति फेज-5 का हुआ आगाज, IG ने रैली को किया रवाना

Published: Sun, 21 Sep 2025 06:01 PM (IST)

अयोध्या में नवरात्र के पहले दिन मिशन शक्ति फेज-5 की शुरुआत हुई। पुलिस ने महिला सशक्तिकरण के लिए दोपहिया वाहन ...और पढ़ें

महिला पुलिस की रैली के साथ जिले में मिशन शक्ति फेज-5 का आगाज।
महिला पुलिस की रैली के साथ जिले में मिशन शक्ति फेज-5 का आगाज।

HighLights

  1. मिशन शक्ति फेज-5 का अयोध्या में शुभारंभ |
  2. महिला पुलिस रैली को आईजी ने दिखाई हरी झंडी |
  3. महिला सुरक्षा पर एसएसपी ने दिए निर्देश |

संवाद सूत्र, अयोध्या। नवरात्र के पहले दिन पूरे प्रदेश में शुरू हो रहे मिशन शक्ति फेज-5 को लेकर जिले में पुलिस ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। रविवार को पुलिस लाइन से निकली महिला पुलिस कर्मियों की दो पहिया वाहन रैली के साथ जिले में मिशन का आगाज हुआ। आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहाकि नारी सशक्तीकरण की दिशा में मिशन शक्ति अभियान के एक सार्थक कड़ी के रूप में है। महिलाओं को उनके अधिकारों की प्रति जागरूक करने के लिए इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर एसपी यातायात अयोध्या प्रसाद, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

इससे दो दिन पूर्व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति समर्पित ‘मिशन शक्ति’ की गंभीरता से अवगत कराया था।

उन्होंने जिले के समस्त थानों में तैनात महिला बीट आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। उन्होंने कहाकि अब तक इसके चार चरण पूरे हो चुके हैं। आगामी 22 सितंबर से प्रारंभ होकर यह पांचवां चरण 30 दिनों तक संचालित होगा।

इस चरण में विभागीय समन्वय के साथ व्यापक कार्यक्रम चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की फुट पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाया जाए। यूपी-112 की सभी गाड़ियां लगातार मार्गों पर सक्रिय रहें। एसएसपी ने सभी बीट आरक्षियों से उनसे अब तक किए गए कार्यों का ब्यौरा मांगा है।

इसके साथ ही आगे की योजनाओं पर विस्तृत से बताया गया। महिला बीट आरक्षियों को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें- विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक को मनाया शिकार, फर्जी डॉक्यूमेंट देकर 22 लाख रुपये की ठगी