विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya News: कपड़े की दुकान में चल रहा था तत्काल रेल टिकट का अवैध धंधा, RPF ने किया भंडाफोड़

Published: Sat, 24 Aug 2024 09:13 AM (IST)

अयोध्या में एक कपड़े की दुकान में चल रहे तत्काल रेल टिकट के अवैध धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। आरपीएफ ...और पढ़ें

गदर सॉफ्टवेयर से तत्काल रेल टिकट बनाने का मामला पकड़ा गया।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
गदर सॉफ्टवेयर से तत्काल रेल टिकट बनाने का मामला पकड़ा गया।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. फैशन कलेक्शन नाम से चल रही थी दुकान
  2. अब तक 572 तत्काल टिकट बना चुका है

संवाद सूत्र, अयोध्या। प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर गदर से तत्काल रेल टिकट बनाने का अवैध धंधा शहर में भी पकड़ा गया है। अयोध्या धाम जंक्शन के आरपीएफ निरीक्षक यशवंत सिंह ने शुक्रवार शाम को नाका स्थित एक कपड़े की दुकान में छापेमारी की, जहां गदर सॉफ्टवेयर से तत्काल रेल टिकट बनाने का मामला पकड़ा गया।

दुकान का नाम फैशन कलेक्शन है, जिसका संचालक अनुराग गुप्ता खुद इस अवैध धंधे को संभाल रहा था। दुकान पर मिले लैपटॉप की पड़ताल करने पर सामने आया है कि वह पिछले साल नवंबर से यह सॉफ्टवेयर उपयोग कर रहा है। वह अब तक 572 तत्काल टिकट बना चुका है। उसके पास से सात भविष्य के यात्रा टिकट भी मिले हैं।

छह महीने आठ लोगों की हो चुकी है ग‍िरफ्तारी 

आरोपी के अनुसार उसे यह सॉफ्टवेयर यूट्यूब के माध्यम से मिला था, लेकिन आरपीएफ को उसकी बात पर विश्वास नहीं है। पूछताछ के लिए आरपीएफ उसे अपने साथ लेकर गई है। रेलवे टिकट बनाने का काम वह करीब चार साल से कर रहा था। गदर का उपयोग उसने नवंबर से शुरू किया था। जिले में छह माह के भीतर आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी, जो रेलवे का तत्काल टिकट बनाने के लिए गदर सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Ayodhya News: अयोध्या में सड़क से गुलाबी पत्थर गायब, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी