Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ayodhya News: अयोध्या में सड़क से गुलाबी पत्थर गायब, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 09:00 AM (IST)

    रामनगरी अयोध्या में ढाई साल पहले बनी एक सड़क से गुलाबी पत्थर गायब हो गए हैं। नगर निगम ने लगभग छह सौ मीटर लंबी सड़क से गुलाबी पत्थरों को उखाड़कर उसे कंक्रीट से बनवा दिया लेकिन इस सड़क से निकाले गए गुलाबी पत्थर गायब हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां से निकाले गए पत्थर बेच दिए गए हैं।

    Hero Image
    स्थानीय लोगों ने पत्थरों को बेचे जाने का लगाया आरोप।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी में ढाई वर्ष पहले छोटी देवकाली से मझगवां मंदिर मार्ग का निर्माण गुलाबी पत्थर से हुआ था। नगर निगम ने लगभग छह सौ मीटर लंबी सड़क से गुलाबी पत्थरों को उखाड़कर इसे कंक्रीट से बनवा दिया, लेकिन इस सड़क से निकाले गए गुलाबी पत्थर गायब हैं। यह सड़क पर्यटन विभाग के कोटे की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामनगरी में इस तरह की सड़कों के निर्माण के लिए सरकार से 127 करोड़ रुपये मिले थे। निर्माण नगर निगम ने करवाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां से निकाले गए पत्थर बेच लिए गए हैं।

    निगम के सहायक अभियंता आरपी यादव ने बताया कि मौके पर जो भी पत्थर मिले, उन्हें स्टोर में रखा गया है। इसका प्रयोग पैच वर्क में किया जाएगा। नगर निगम के जेई सीपी मौर्य की देखरेख में इस सड़क का निर्माण हुआ था। उनका पक्ष लेने के लिए उन्हें फोन किया गया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

    यह भी पढ़ें: सरकारी रिकॉर्ड में 2600… एफआईआर में 3800 हो गई, अयोध्या में लाइट चोरी मामले का रहस्यमयी खुलासा