विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या दीपोत्सव 2026: बेलारूस के मिकालाई की अगुवाई वाले विदेशियों के दल ने दो दिन मनाई दीपावली

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:57 AM (IST)

रूस, बेलारूस और अमेरिका सहित विभिन्न देशों के विदेशी भक्तों ने अयोध्या में दो दिन दीपोत्सव मनाया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. रूस, बेलारूस, यूएस के विदेशी भक्तों ने अयोध्या में दीपोत्सव मनाया।

  2. रामलला के दर्शन कर विश्व शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की।

  3. सरयू आरती में शामिल हुए और अयोध्या की संस्कृति की सराहना की।

प्रवीण तिवारी, अयोध्या। रूस, बेलारूस व यूएस से अलग-अलग विदेशी भक्त भी रामनगरी पहुंचे। बेलारूस के ड्रनिच मिकालाई व रूस की रूसा लास यूलिया ईकाटेरिना तथा यूरी भी अपने साथियों के साथ यहां पहुंचीं। जलपान के बाद वह अयोध्या भ्रमण पर निकलीं।

इस दल ने दो दिन दीपोत्सव मनाया। पहली बार सात नवंर को राम की पैड़ी पर तथा दूसरी बार दीपावली के दिन झुनकी घाट पर दीयों काे सजाया और दीप प्रज्वलित किए। रामलला का दर्शन कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। यूक्रेन व रूस युद्ध को लेकर उनका दर्द भी सामने आया।

मिकालाई ने अपना जन्म दिन मनाया। उन्होंने केक काटा व मोमबत्ती जलायी। जयश्रीराम का उद्धघोष किया। शनिवार को यह दल दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी पहुंचा। सिर में भगवा गमछा बांधे ये विदेशी भक्त रामरस में डूबे दिखे। सभी ने कहा कि अयोध्या देखने में बहुत अच्छी लगी। यहां के लोग प्यारे हैं।

इस दल से अलग भी कई दल यूएस व इटली से आए हैं। शाम को इन सबने दीपोत्सव में भाग लेकर दीप जलाए। कई लोग सरयू तट पर हुई आरती को आश्चर्य से देखते रहे।

इनके गाइड अमन ने बताया कि सब लोग रविवार को रामलला का दर्शन करेंगे। आज सबने राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर शीश नवाया, जय श्रीराम का उद्घोष किया व फोटोग्राफी की। अमन के अनुसार सब लोग दीपोत्सव देखने ही अयोध्या आए हैं।

पाल व शेल्बे को रामनाम की महिमा खींच लाई रामनगरी, जलाए दीप

अयोध्या: अमेरिका के पाल ने शिकागो में माता-पिता से अयोध्या के किस्से सुने। दीपोत्सव का हिस्सा बनने पर मुदित दिखे। दोस्त शेल्बे के साथ रामनगरी पहुंचे पाल ने सरयू आरती में हिस्सा लिया व स्थानीय लोगों के साथ दीप जलाये। पाल ने बताया कि उनके माता-पिता अयोध्या के बारे में बताते रहे हैं।

इस नगरी की महत्ता के बारे में बहुत कुछ सुना था। उनकी बातों से यहां आने की जिज्ञासा उत्पन्न हुई। शेल्बे ने यहां आने की प्रमुख वजह अमेरिका में हुई बातचीत को बताया। वह कहते हैं कि पूर्व में यहां आ चुके उनके दोस्तों ने इस आध्यात्मिक नगरी की बहुत प्रशंसा की थी।

पुराना इतिहास और धार्मिक महत्व बताया था। इससे यहां आने की इच्छा बलवती हुई। इसके बाद यहां आने का निर्णय हुआ।

राम की पैड़ी पर स्थानीय लोगों के साथ दीये जला कर उन्होंने इस उत्सव में प्रत्यक्ष प्रतिभाग किया। पाल और शेल्बे ने बताया कि अमेरिका में सुना था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम के अनन्य भक्त हैं, यहां आकर देख भी लिया। उन्होंने इस उत्सव के पीछे सीएम योगी की भूमिका को सराहा।

यह भी पढ़ें- मेरठ के हुनर से संवरी राम की पैड़ी! सरयू की लहरों में झिलमिलाते दीप बयां करते हैं मेरठियों के श्रम की कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।