विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में आज सीएम: 2.30 घंटे रहेंगे योगी आदित्यनाथ, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां

Published: Mon, 02 Nov 2026 08:04 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2026 08:08 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अयोध्या का दौरा करेंगे, जहां वे ढाई घंटे रुककर दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेंगे। ...और पढ़ें

सीएम योगी।

सीएम योगी।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दीपोत्सव तैयारियों का जायजा लेंगे

  2. हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कर बैठक में शामिल होंगे

  3. सुरक्षा हेतु मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी, मुख्यमंत्री का ढाई घंटे का कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आएंगे। उनका ढाई घंटे का कार्यक्रम है। वह दीपोत्सव की तैयारियों को देखने आ रहे हैं। दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम सात नवंबर को है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने की संभावना है।

मुख्यमंत्री का मिनट-टू- मिनट कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। नगर मजिस्ट्रेट संजीव कुमार उपाध्याय के अनुसार मुख्यमंत्री के रामनगरी में ढाई घंटे के कार्यक्रम में सोमवार दोपहर एक बजे रामकथा पार्क में उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा।

हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन 1.50 बजे तक है। दोपहर 2.15 बजे तक रामलला का दर्शन-पूजन। दोपहर 2.20 बजे रामजन्मभूमि परिसर स्थित यात्री सुविधा केंद्र में दीपोत्सव तैयारी बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3.30 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे। यहीं से मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से उड़ जाएंगे।

सुरक्षा की दृष्टि से मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई

जिला मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी है। डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार यादव की ड्यूटी रामकथा पार्क के हेलीपैड पर लगी है।

डिप्टी कलेक्टर लखनलाल राजपूत-मुख्यमंत्री की फ्लीट, तहसीलदार सदर धर्मेंद्र सिंह-सरयू अतिथि गृह, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार व तहसीलदार न्यायिक सदर अजय कुमार वर्मा- मार्ग व्यवस्था, एडीएम कानून व्यवस्था इंद्राकात द्विवेदी व डिप्टी कलेक्टर पूजा वर्मा-रामजन्मभूमि मंदिर परिसर, डिप्टी कलेक्टर मोहित यादव-हनुमानगढ़ी मंदिर, एडीएम वित्त व राजस्व अमित कुमार भट्ट व उप जिला मजिस्ट्रेट संतोष कुमार-राम की पैड़ी, एडीएम प्रशासन विशु राजा व उप जिला मजिस्ट्रेट पवन कुमार शर्मा-नयाघाट सरयू आरती स्थल,उप जिलाधिकारी सदर आनंद कुमार तिवारी- रामकथा पार्क,डिप्टी कलेक्टर संतोष कुमार कुशवाहा- रामजन्मभूमि परिसर के यात्री सुविधा केंद्र व नायब तहसीलदार सदर उत्पल आनंद-सेफ हाउस की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर दर्शन में बदलाव: तीनों आरतियों का समय बदला, अब दोपहर में एक घंटा आराम करेंगे रामलला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।