विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपोत्सव 2026: रामकथा पार्क में सजी विशेष प्रदर्शनी, दुर्लभ दस्तावेजों में दिखेगी अयोध्या के संघर्ष और पुनरुत्थान की गौरवगाथा

Published: Sun, 08 Nov 2026 05:56 AM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2026 06:40 AM (IST)

दीपोत्सव 2026 के अवसर पर अयोध्या के रामकथा पार्क में एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी अयोध्या के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दीपोत्सव 2026 पर रामकथा पार्क में विशेष प्रदर्शनी।

  2. अयोध्या के हजारों वर्षों के इतिहास, संघर्ष को दर्शाएगी।

  3. दुर्लभ दस्तावेजों, पांडुलिपियों, ऐतिहासिक चित्रों का अवलोकन।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी के हजारों वर्षों के इतिहास, आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान की यात्रा अब दुर्लभ दस्तावेजों, पांडुलिपियों, ऐतिहासिक चित्रों और मानचित्रों के माध्यम से देखी जा सकेगी। दीपोत्सव-2026 के अवसर पर रामकथा पार्क में ‘अयोध्या : आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान’ शीर्षक से विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी आठ और नौ नवंबर को आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

प्रदर्शनी में अयोध्या की प्राचीन आध्यात्मिक विरासत, सूर्यवंश की परंपरा, सरयू का महत्व और ''''अयोध्या माहात्म्य'''' में वर्णित महिमा से लेकर वर्ष 1528 के ऐतिहासिक प्रसंग, सिख परंपरा, 1855 व 1858 की घटनाएं, 1885 में महंत रघुबर दास की ओर से दायर मुकदमा और 1949 की घटनाओं को क्रमबद्ध तरीके से दर्शाया गया है।

राम जन्मभूमि आंदोलन के विभिन्न चरणों के साथ गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों महंत दिग्विजयनाथ, महंत अवैद्यनाथ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योगदान, धर्म संसद, राम-जानकी रथयात्रा, रामशिला पूजन, 1990 की कारसेवा और 1992 के घटनाक्रम को भी स्थान मिला है।

प्रदर्शित की न्यायिक यात्रा 

वर्ष 1993 में भूमि अधिग्रहण, पुरातात्विक सर्वेक्षण और उत्खनन से जुड़े प्रसंगों के साथ 2010 के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले से नौ नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय तक की न्यायिक यात्रा भी प्रदर्शित की गई है।

अंतिम खंड में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का गठन, पांच अगस्त 2020 का भूमिपूजन, मंदिर की स्थापत्य एवं शिल्पकला और 22 जनवरी 2024 की रामलला प्राण-प्रतिष्ठा को दर्शाया गया है। इसके अलावा 25 नवंबर 2025 को धर्मध्वजा आरोहण, 19 मार्च 2026 को श्रीराम यंत्र की स्थापना और दीपोत्सव की गौरवशाली यात्रा भी प्रदर्शनी का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें- सरयू की लहरों पर झिलमिलाए आस्था के दीप, भक्ति और आस्था के बीच साकार हुआ दिव्य महाआरती का दृश्य

‘आस्था की अनंत धारा, इतिहास की अमर गाथा’ भाव पर आधारित यह प्रदर्शनी इतिहास को दृश्य रूप में समझने का अवसर देगी। इसमें आम नागरिकों के साथ शोधार्थी, विद्यार्थी, इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वाले लोग तथा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु निश्शुल्क अवलोकन कर सकेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।