सरयू-कमला एक्सप्रेस के उद्घाटन से पहले राम मंदिर पहुंचे सीएम योगी, रामलला की पूजा-अर्चना की
अयोध्या से जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू होगा। इसके उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
HighLights
सरयू-कमला एक्सप्रेस का अयोध्या से जनकपुर के लिए संचालन।
सीएम योगी ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए।
ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन से सोमवार दोपहर 12:30 बजे चलेगी।
डिजिटल डेस्क, अयोध्या। अयोध्या से जनकपुर के बीच सरयू कमला एक्सप्रेस का आज से संचालन होगा, इससे पहले यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु राम के दरबार में हाजिरी लगाकर राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। अयोध्या धाम जंक्शन से जनकपुर धाम जाने वाली ये एक्सप्रेस यूपी के कई शहरों से होकर नेपाल पहुंचेगी।
15595/15596 जनकपुर धाम (नेपाल)-अयोध्या धाम जंक्शन-जनकपुर धाम (नेपाल) साप्ताहिक एक्सप्रेस सोमवार दोपहर 12:30 बजे अयोध्या से रवाना होगी। जबकि ये ट्रेन मंगलवार को जनकपुर धाम से ट्रेन दोपहर एक बजे रवाना होगी और बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- सरयू-कमला एक्सप्रेस का उद्घाटन आज: अयोध्या से जनकपुर जाएगी ट्रेन, सीएम योगी कार्यक्रम में पहुंचे