विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरयू-कमला एक्सप्रेस का उद्घाटन आज: अयोध्या से जनकपुर जाएगी ट्रेन, सीएम योगी कार्यक्रम में पहुंचे

Published: Mon, 23 Nov 2026 12:06 PM (IST)

आज से अयोध्या और जनकपुर के बीच सरयू कमला एक्सप्रेस का संचालन होगा।

अयोध्या से जनकपुर जाने वाली ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस को फूलों से सजाया गया है। (तस्वीर- जागरण)

अयोध्या से जनकपुर जाने वाली ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस को फूलों से सजाया गया है। (तस्वीर- जागरण)

HighLights

  1. सरयू कमला एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू।

  2. अयोध्या से जनकपुर के बीच चलेगी यह ट्रेन।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। अयोध्या से जनकपुर के बीच सरयू कमला एक्सप्रेस का आज से संचालन होगा। सीएम योगी अयोध्या से उद्घाटन करेंगे।

अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी पहुंच चुके हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह नई दिल्ली से ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर अयोध्याधाम जंक्शन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजित हुआ है।

WhatsApp Image 2026-11-23 at 11.57.18 AM

अयोध्याधाम जंक्शन पर होगा भव्य कार्यक्रम

सुरक्षा के साथ-साथ यातायात नियंत्रण के सुदृढ़ प्रबंध किए गए हैं। अयोध्या से जनकपुर की दूरी 604 किलोमीटर है, जिसे यह ट्रेन लगभग 18 घंटे में तय करेगी।

kfhiwehyfwefe

इस ट्रेन में भारत एवं नेपाल के नागरिकों को ही यात्रा का अवसर मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर सुबह 11 बजे से अयोध्याधाम जंक्शन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें- राम-सीता की नगरी को जोड़ने वाली ट्रेन आज से चलेगी, 604 KM का सफर 18 घंटे में होगा पूरा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।