दीपोत्सव की तैयारी का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम मंदिर में करेंगे दर्शन पूजन
सीएम योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे हैं। वे हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करेंगे।
-1793616392920_m.webp)
हेलीपैड से सरयू अतिथिगृह की ओर बढ़ते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
HighLights
सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे दीपोत्सव तैयारियों का जायजा लेने।
हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे मुख्यमंत्री।
राम की पैड़ी सहित कई प्रमुख स्थलों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। दीपोत्सव की तैयारियों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं। इस दौरान सीएम दीपोत्सव की तैयारी का जायजा लेंगे। वहीं, हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगे।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे और सभी विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरयू तट स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान राम की पैड़ी, रामकथा पार्क, सरयू आरती स्थल और साकेत महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। सीएम राम मंदिर व हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें- अयोध्या में आज सीएम: 2.30 घंटे रहेंगे योगी आदित्यनाथ, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां