विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आ रहा है रामराज्य...' रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और लोकसभा चुनाव के लिए राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने दी ये बड़ी प्रतिक्रिया

Published: Tue, 02 Jan 2024 02:12 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jan 2024 02:14 PM (IST)

Ram Mandir 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह ...और पढ़ें

'रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और लोकसभा चुनाव के लिए राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने दी ये बड़ी प्रतिक्रिया
'रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और लोकसभा चुनाव के लिए राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने दी ये बड़ी प्रतिक्रिया

पीटीआई, अयोध्या। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी साल लोकसभा चुनाव होने भी होने वाले हैं, दोनों ही देश के लिए शुभ होंगे। यह बातें राम मंदिर के मुख्य पुजारी कुनाल दत्त ने कही।

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा- "नया साल काफी अहम होगा, क्योंकि रामलला अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे और आम चुनाव होंगे। यह दोनों ही काफी 'शुभ' साबित होंगे।

अयोध्या के रामघाट इलाके में बात करते हुए उन्होंने कहा- अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की काफी प्रशंसा की।विकास कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "सिर्फ शांति नहीं, 'राम राज्य' आ रहा है। रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे।" दोहे के जरिए उन्होंने कहा - "राम राज बैठे त्रिलोक, हर्षित भाई, गए सब शोक"। यानी "दुख, दर्द, तनाव खत्म हो जाएगा और हर कोई खुश होगा।"

बता दें अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के विग्रह की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए अक्षत वितरण कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को यहां के कोतवाल के रूप में प्रतिष्ठित भगवान मतगजेंद्र को अक्षत भेंट करने के साथ हुई। अक्षत वितरण अभियान मकर संक्रांति तक देशभर में चलेगा।

घर-घर अक्षत बांट कर सभी से 22 को अपने शहर, मोहल्ले के मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाने का आह्वान किया जाएगा। अयोध्या में इसकी शुरुआत रामलला नगर से हुई।

इसे भी पढ़ें: न्यू कानपुर सिटी योजना में 107 किसानों ने दिया सहमति पत्र, इस स्कीम में सरकार खर्च करेगी 2100 करोड़