विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir: रामलला के दर्शन का समय बदला, अब एक घंटे पहले खुलेंगे मंद‍िर के कपाट; ट्रस्‍ट ने इस कारण ल‍िया फैसला

Published: Sun, 09 Feb 2025 10:43 AM (IST)

महाकुंभ प्रयागराज में शामिल होकर लौट रहे श्रद्धालुओं का रेला रामलला के दर्शन के लिए नित्य राम मंदिर पहुंचता ही ...और पढ़ें

राम मंद‍िर में रामलला के दर्शन का समय बदला।
राम मंद‍िर में रामलला के दर्शन का समय बदला।

 ड‍िज‍िटल डेस्‍क, अयोध्‍या। राम मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। महाकुंभ प्रयागराज में शामिल होकर लौट रहे श्रद्धालुओं का रेला रामलला के दर्शन के लिए नित्य राम मंदिर पहुंचता ही जा रहा है। लोग कतारबद्ध होकर मंदिर में पहुंचकर रामलला के सम्मुख श्रद्धावनत होकर गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे।

श्रद्धालुओं की संख्‍या रोजाना तीन लाख पहुंच जा रही है। भक्‍तों की भीड़ को देखते हुए राम मंद‍िर में दर्शन की टाइम‍िंग में बदलाव कर द‍िया गया है। ऐसे में राम मंद‍िर को दर्शन के ल‍िए एक घंटे पहले ही खोल दि‍या जा रहा है। मंद‍िर सुबह सात बजे के बजाय छह बजे खुल रहा है।

सुबह छह बजे खुल रहा है मंद‍िर

आपको बता दें क‍ि मंदिर अब सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मंदिर में मंगला आरती तड़के चार की जा रही है। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जा रहे हैं। इसके बाद मंदि‍र को सुबह छह बजे खोला जा रहा है जब श्रृंगार आरती की जा रही है। इसी के बाद भक्‍तों के दर्शन करने आने का स‍िलस‍िला भी शुरू हो जा रहा है।

भोग के समय भी दर्शन कर रहे श्रद्धालु

श्रृंगार आरती मंदिर के महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में से एक है, जिसमें प्रभु श्री राम को तैयार क‍िया जाता है। वहीं राजभोग अनुष्ठान दोपहर 12 बजे क‍िया जाता है। इसके बाद मंद‍िर काे बंद नहीं क‍िया जा रहा है। इस दौरान भी श्रद्धालु दर्शन कर पा रहे हैं। मंदिर में भोग के समय भी श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर म‍िल रहा है।

सात बजे हो रही संध्‍या आरती

इसके अलावा संध्या आरती का समय शाम सात बजे का है। इस समय मंदिर के पट 15 मिनट के लिए बंद क‍िए जा रहे हैं। आरती के बाद दोबारा मंदि‍र को भक्‍तों के दर्शन के ल‍िए खोला जा रहा है। संध्या आरती में विशेष रूप से दीप जलाने का कार्य किया जाता है, जो श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का कारण है।

भक्‍तों की भीड़ को देखते हुए बदली टाइम‍िंग

इसके बाद रात में 10 बजे मंदि‍र में शयन आरती की जाती है। ये आरती रामलला को सुलाने के ल‍िए की जाती है। इसके बाद मंदि‍र का पट बंद कर द‍िया जाता है। पहले शयन आरती रात साढ़े नौ बजे होती थी। राम मंद‍िर ट्रस्‍ट ने श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए मंदि‍र में दर्शन की टाइम‍िंग बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: 3 लाख भक्‍तों से फुल हो गई अयोध्‍या, 'जय श्री राम' से गूंजी रामनगरी; भीड़ ने तोड़ा प्राण प्रत‍िष्‍ठा के समय का र‍िकॉर्ड

यह भी पढ़ें: इस बार अयोध्या में रामलला संग होली! प्रभु को 40 दिनों तक रोज लगाया जाएगा गुलाल... राम मंदिर में होगा खास उत्सव