विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस बार अयोध्या में रामलला संग होली! प्रभु को 40 दिनों तक रोज लगाया जाएगा गुलाल... राम मंदिर में होगा खास उत्सव

Published: Wed, 05 Feb 2025 02:43 PM (IST)

अयोध्या में रामलला अब 40 दिनों तक होली खेलेंगे। उन्हें हर रोज गुलाल लगाया जाएगा। विविध रंगों का अबीर-गुलाल होगा। ...और पढ़ें

रामलला को 40 दिनों तक गुलाल लगाया जाएगा। (तस्वीर जागरण)
रामलला को 40 दिनों तक गुलाल लगाया जाएगा। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. रामलला 40 दिन खेलेंगे होली, नित्य लगाया जाएगा गुलाल
  2. वसंत के दूसरे दिन भी रामलला को लगाया गया गुलाल, अर्चकों ने खेली होली

प्रवीण तिवारी, अयोध्या। वसंत पंचमी (Vasant Panchami) से रंगों का त्योहार शुरू हो गया। राम मंदिर (Ram Temple) में रामलला (Ramlalla) को लाल रंग का गुलाल लगाया गया। अब नित्य 40 दिन तक रामलला को विविध रंगों का अबीर-गुलाल लगाया जाएगा।

भगवान को अर्पित हुए गुलाल को अर्चक व भक्त भी लगाते रहेंगे। रंगभरी एकादशी से यह उत्सव और भी विस्तार लेगा। श्रृंगार के समय आराध्य को विशिष्ट भोग भी अर्पित किया जाता रहेगा।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरी होली होगी। रंग भरी एकादशी से बड़े पैमाने पर साधु संत रंगोत्सव में निमग्न होते हैं। उधर, रामलला के मंदिर में इस बार खास उत्सव मनाने की योजना है। भक्तों की ओर से भेजा गया गुलाल उन्हें अर्पित किया जाता है।

वसंत पंचमी पर विधिवत भगवान की पूजा हुई

वसंत पंचमी के अवसर पर विधिवत भगवान की पूजा की गई। पहले अभिषेक हुआ और बाद में श्रृंगार के समय रामलला के कपोल पर रंग बिरंगा गुलाल लगाया गया। इसी चढ़े गुलाल को बाद में अर्चकों ने भी एक दूसरे को लगाया। एक अर्चक ने बताया कि अब श्रृंगार में नित्य भगवान को अबीर गुलाल अर्पित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Ram Mandir: अयोध्या में प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर रामलला महोत्सव शुरू, 41 द‍िन चलेगा भव्‍य आयोजन

अन्य मंदिरों में भी प्रभु को गुलाल लगाया जाएगा

इसके अलावा हनुमानगढ़ी, कनक भवन, हनुमत सदन, रामवल्लभाकुंज सहित नगरी के अधिकांश मंदिरों में विराजमान इष्ट के विग्रह को नित्य चंदन के साथ ही गुलाल लगाया जाएगा। पुजारी भी भगवान से भावपूर्ण होली खेलते रहेंगे। हनुमत सदन के महंत आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण कहते हैं कि भगवान परमानंद हैं।

40 दिनों तक होगी सरकार की होली

उनके उल्लास का संसार भी विराट है। उन्हें वसंत से ही अबीर गुलाल अर्पित किया जाना प्रारंभ हो जाता है। मंगलवार को भी भगवान को अबीर अर्पित कर उनका श्रृंगार करने वाले साकेत भवन के महंत प्रख्यात ज्योतिषाचार्य प्रवीण शर्मा कहते हैं कि अब से 40 दिन तक सरकार की होली होगी। समय-समय पर भक्त होली के पद भी गाते हैं।

उन्होंने बताया कि फाल्गुन की रंग भरी एकादशी से यह उत्सव और भी प्रगाढ़ हो जाएगा इस बार 14 मार्च को रंग खेला जाएगा। ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र कहते हैं कि भगवान को अबीर गुलाल लगा कर रंगों के उत्सव का श्रीगणेश हो गया है।

इसे भी पढ़ें- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक साल: श्रद्धालुओं की संख्‍या से लेकर अर्थव्‍यवस्‍था तक... क‍ितनी बदली अयोध्‍या?