विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में 14 कोसी-पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा पर तीन चरणों में रूट डायवर्जन लागू, जानें पूरा प्लान

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:15 AM (IST)

अयोध्या में परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए तीन चरणों में यातायात डायवर्जन लागू होगा।

ये फाइल तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

ये फाइल तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

HighLights

  1. अयोध्या में परिक्रमा एवं कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए डायवर्जन।

  2. तीन चरणों में 17 से 23 नवंबर तक रहेगा यातायात प्रतिबंध।

  3. श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। परिक्रमा एवं कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर तीन चरणों में यातायात डायवर्जन लागू होगा। चौदह कोसी परिक्रमा को लेकर 17 नवंबर को शाम चार बजे से 19 नवंबर को परिक्रमा एवं भीड़ समाप्त होने तक।

पंचकोसी परिक्रमा पर 20 नवंबर को शाम छह बजे से परिक्रमा समाप्त होने तक तथा कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से भीड़ समाप्त होने तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

चौदह कोसी परिक्रमा के दौरान सआदतगंज बाईपास, शांति चौक, नवीन मंडी, देवकाली, साकेत पेट्रोल पंप, हनुमानगुफा, गांधी आश्रम, बालूघाट, असिफबाग, कुढ़ाकेशवपुर, राजघाट, कटरा तिराहा, उदया चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर यातायात प्रतिबंध एवं डायवर्जन लागू रहेंगे।

पंचकोसी परिक्रमा के दौरान लकड़मंडी, दुर्गागंज माझा, साकेत, हनुमान गुफा, असिफबाग, विद्याकुंड, महोबरा फ्लाइओवर, टेढ़ी बाजार, उदया चौराहा एवं गैस गोदाम सहित प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन नियंत्रित किया जाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नया घाट, लता मंगेशकर चौक, हनुमान गुफा, रामघाट, विद्याकुंड, कनकगंज, रायगंज मोड़, टेढ़ी बाजार एवं चूड़ामणि चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने बाहरी जिलों से आने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि गोंडा एवं बस्ती की ओर जाने वाले तथा लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उपयोग कर सकते हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फटिकशिला आश्रम के पास, साकेत पुल के आसपास, दशरथ पथ, बैकुंठ धाम के पास, बालू घाट मल्टीलेवल पार्किंग, सूर्या पैलेस के पास, यश पेपर मिल पार्किंग, उदया चौराहा, आइटीआइ परिसर, कटरा रेलवे स्टेशन के सामने तथा अन्य चिह्नित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें- बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले का आज होगा भूमि पूजन, कार्तिक पूर्णिमा के बाद बढ़ेगी रौनक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।