विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 लाख तक के बकाया टैक्स पर ब्याज और जुर्माना होगा माफ, 15 जनवरी तक मिलेगा योजना का लाभ

Published: Fri, 27 Nov 2026 04:27 PM (IST)

सरकार ने 10 लाख तक के बकाया जीएसटी सहित अन्य करों पर ब्याज व पेनाल्टी माफी की घोषणा की है, जिसका लाभ 15 जनवरी 2027 तक भुगतान करने पर मिलेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 10 लाख तक के बकाया टैक्स पर ब्याज-पेनाल्टी माफ।

  2. योजना का लाभ 15 जनवरी 2027 तक भुगतान पर मिलेगा।

  3. व्यापारियों ने दुर्घटना बीमा व नोटिस संबंधी मुद्दे उठाए।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। व्यापार बंधु की बैठक में राज्य कर के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-एक बृजेश कुमार मिश्र ने सरकार की ब्याज एवं पेनाल्टी माफी एवं दुघर्टना बीमा योजना की जानकारी दी। बताया कहा कि 31 दिसंबर 2025 तक जीएसटी में सम्मिलित सभी करों के बकाया को 15 जनवरी 2027 तक जमा करने पर 10 लाख रुपये बकाया तक में ब्याज एवं पेनाल्टी पर शत प्रतिशत छूट मिलेगी।

राज्य कर के सभाकक्ष में आयोजित बैठक का संचालन उपायुक्त प्रशासन रविंद्र सिंह खरौला ने किया। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संयुक्त महामंत्री अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि एक पंजीकृत व्यापारी प्रशांत कंस्ट्रक्शन कंपनी, देवकाली का दुर्घटना बीमे का भुगतान लगभग एक वर्ष से लंबित है, एडिशनल कमिश्नर ने उसे शीघ्र भुगतान कराने का विश्वास दिलाया।

महानगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्त ने विभाग से व्यापारियों को धारा 61 के अंतर्गत नोटिस जारी करने, उसके बाद उसे धारा 73 में परिवर्तित करने का प्रकरण उठाया। एआई जनरेटड नोटिस बता विभाग ने बचाव किया।

एसआईबी शाखा के उपायुक्त पर आरोप लगाया कि जांच के दौरान व्यापारियों से टैक्स जमा करने का दबाव का विरोध किया। कहा कि एक्ट में जांच कर नोटिस देने का कानून है। जवाब से संतुष्ट ना होने पर व्यापारी को डिमांड जारी कर सकता है।

जिला अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने वैट की पुराने बकाये की राशि निकाल कर व्यापारी को बिना सूचना के उसके जीएसटी के कैश क्रेडिट लेजर से डेबिट करने का आरोप लगाया।

बैठक में केके गुप्त, मनोज जायसवाल, ज्ञान केसरवानी, यशस्पति अग्रवाल, सरदार जसवीर सिंह, कवींद्र साहनी, इलेक्ट्रॉनिक डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. उमर, पुनीत केसरवानी, रुदौली व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम बाबू गुप्त, मो. हसीन सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए गाजीपुर में 55 किसानों की 5.32 हेक्टेयर भूमि का बैनामा, 23 गांवों में होना है अधिग्रहण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।