विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में कामाख्या धाम और मेघा ऋषि आश्रम के बीच बनेगा आध्यात्मिक कॉरिडोर, विधायक ने सीएम को सौंपा प्रस्ताव

Published: Fri, 30 Oct 2026 05:39 PM (IST)

विधायक रामचंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या में मां कामाख्या धाम से मेघा ऋषि आश्रम तक आध्यात्मिक कॉरिडोर और एनएच 27 पर ट्रामा सेंटर बनाने का प्रस्ताव सौंपा।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कामाख्या धाम से मेघा ऋषि आश्रम तक कॉरिडोर का प्रस्ताव।

  2. एनएच 27 पर रुदौली क्षेत्र में ट्रामा सेंटर स्थापित होगा।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्तावों पर दिया आश्वासन।

संवाद सूत्र, अयोध्या। विधायक रामचंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात कर मां कामाख्या धाम से मेघा ऋषि आश्रम तक आध्यात्मिक कॉरिडोर के निर्माण और हाइवे पर ट्रामा की स्थापना के लिए प्रस्ताव सौंपा। विधायक ने मां कामाख्या धाम और मेघा ऋषि आश्रम तक आध्यात्मिक कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव दिया।

इसके अलावा, सड़क हादसों में घायलों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए एनएच 27 पर रुदौली क्षेत्र में ट्रामा सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री के 19 जून को मां कामाख्या धाम के दौरे के दौरान दिए गये निर्देशों के अनुपालन में तैयार किया गया था।

विधायक ने बताया कि कामाख्या धाम से मेघा ऋषि आश्रम तक आध्यात्मिक कॉरिडोर बनने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही व्यापक स्तर पर व्यापार को भी गति मिलेगी।

वहीं ट्रामा सेंटर के बनने से सड़क हादसों में घायलों की जान बचाने में काफी मदद मिलेगी। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दोनों प्रस्तावों पर पूर्ण आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में यूपीएसटीडीसी की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

यह भी पढ़ें- रामनगरी के सभी जातीय मंदिरों के महंत बनेंगे अयोध्या दीपोत्सव के मुख्य अतिथि, लिस्ट हो गई तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।