राम मंदिर ट्रस्ट की 2 सितंबर को अहम बैठक, अभी तक नहीं जारी हुआ मीटिंग का एजेंडा
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 2 सितंबर को प्रस्तावित बैठक का एजेंडा अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने अभी तक जारी ...और पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दो सितंबर को प्रस्तावित बैठक का एजेंडा अभी तक अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने नहीं जारी किया है।
एजेंडा नहीं जारी होने से अभी ट्रस्टियों को भी इसकी जानकारी नहीं है कि बैठक में किन-किन बिंदुओं पर चर्चा होगी और क्या प्रस्ताव रखे जाएंगे और किन मुद्दों पर निर्णय होगा।
इससे पहले चढ़ावा चोरी के बाद हुईं ट्रस्ट की दोनों बैठकों का एजेंडा काफी पहले जारी कर दिया गया था। छह जुलाई की बैठक का एजेंडा कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि, तो 22 जुलाई की बैठक का अंतरिम महासचिव कृष्ण माेहन ने उन्हें पद मिलने के तुरंत बाद जारी कर दिया था।
दो सितंबर को होनी है बैठक
वैसे, दो सितंबर की बैठक में ट्रस्ट के रिक्त तीन पदों पर नए व्यक्तियों का मनोनयन, नवनियुक्त सचिव व प्रवक्ता की घोषणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए किसी योग्य व्यक्ति का विचारोपरांत चयन और एसआइटी की गत दिनों प्रस्तुत की गई फाइनल रिपोर्ट पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
इसी के साथ मंदिर से जुड़े कुछ व्यवस्थागत निर्णय भी लिया जाना है। इस बैठक में किसी ट्रस्टी का महासचिव पद पर मनोनयन होगा या नहीं, अभी यह अस्पष्ट है।
अभी तक नहीं जारी हुआ बैठक का एजेंडा
ट्रस्टी व निर्मोही अखाड़ा के महांत दिनेंद्रदास ने बताया कि अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन की ओर से बैठक का एजेंडा जारी होने के बाद ही यह पता चलेगा कि किन-किन बिंदुओं पर विचार होगा। फिलहाल, अभी उन्हें कोई एजेंडा नहीं मिला है, न ही यह जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- काशी-ओडिशा के रिश्तों को पर्यटन से मिलेगी नई मजबूती, अतिथि गृह काशी, अयोध्या और मथुरा में बनाने के लिए आमंत्रण
सीईओ की नियुक्ति से कम होगा ट्रस्टियों पर दबाव, प्रबंधकीय दायित्व से होंगे मुक्त
