'दक्षिण की परंपरा कायम कर अव्यवस्था फैला रहे गोपाल राव', दिनेंद्रदास ने पद से हटाने की मांग की
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट सदस्य दिनेंद्रदास ने गोपाल राव पर दक्षिण की परंपरा थोपने और अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया है।

दक्षिण की परंपरा कायम कर रहे गोपाल राव : दिनेंद्रदास।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का प्रकरण उजागर हो जाने के बाद अब श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य भी मुखर होने लगे हैं।
ट्रस्ट के आजीवन सदस्य व निर्मोही अखाड़ा के महांत दिनेंद्रदास ने राम मंदिर की व्यवस्था संभालने वाले गोपाल राव पर बड़ा आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि जबसे कर्नाटक के रहने वाले गोपाल राव यहां आए हैं, वे राम मंदिर में दक्षिण की परंपरा को कायम करने का प्रयास कर रहे हैं और अव्यवस्था फैला रहे हैं। उन्हें यहां से हटाया जाना चाहिए।
उन्होंने ट्रस्ट महासचिव चंपतराय का बचाव किया है। उनका कहना है कि चंपतराय के साथ उनके लोगाें ने ही धोखा किया है।
भगवान के दान से चोरी करना बड़ा पाप है। एसआईटी व पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो सत्य है वह सामने आ जाएगा।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला का पूरा परिवार रडार पर, घर से मिला था 20 लाख कैश
