विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला का पूरा परिवार रडार पर, घर से मिला था 20 लाख कैश

Published: Fri, 03 Jul 2026 10:51 AM (IST)

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रतापगढ़ के मुख्य आरोपित अविनाश शुक्ला के कमरे से 20 लाख रुपये मिलने के बाद अब उसके भाइयों के नए घर भी जांच के दायरे में आ गए हैं।   

आरोपी अविनाश और उसके भाई के घर गुरुवार शाम पहुंची महेशगंज थाने की पुलिस।

आरोपी अविनाश और उसके भाई के घर गुरुवार शाम पहुंची महेशगंज थाने की पुलिस।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। अयोध्या के बहुचर्चित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के तार प्रतापगढ़ से और मजबूती से जुड़ते नजर आ रहे हैं।

यहां के बाबूपुर नरियावां के मुख्य आरोपित अविनाश शुक्ला के कमरे से 20 लाख की नकदी मिलने के बाद अब उसकी छानबीन उसके घर तक होगी। उसके भाइयों के बने नए घर भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। एक तरह से उसका पूरा परिवार रडार पर है।

अविनाश के पकड़े जाने के बाद जांच चल ही रही थी कि उसके भाई के प्रसारित वीडियो में दिख रहे नोटों के बंडल ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। अब इससे यह संकेत मिला है कि रुपये का बंटवारा और निवेश कई लोगों के साथ हुआ होगा।

ऐसे में अयोध्या पुलिस जांच तेज करेगी। इसमें प्रतापगढ़ पुलिस का भी सहयोग लेने की वह तैयारी में। प्रतापगढ़ के एसपी से भी अयोध्या पुलिस संपर्क कर सकती है। अविनाश के अन्य भाइयों के इतिहास भूगोल का भी पता लगाएगी। अविनाश के भाई का वीडियो बहुत कुछ इशारा कर रहा है।

02PRT_53_02072026_459

रुपये का इस तरह से प्रदर्शन करने वाला युवक बहुत साधारण परिवार का है, उसके पास रुपये लेकर रील बनाने के पैसे कहां से आए, इसकी तह में पुलिस जाएगी। अब पूरे परिवार पर कानून का शिकंजा कसेगा। यही नहीं अविनाश के भाइयों का नया मकान हाल ही में बना है।

माता-पिता पुराने घर पर रहते हैं, लेकिन बेटों का नया मकान किस पैसे से बना, अब इसकी भी छानबीन होगी। अविनाश के साथ अमित शुक्ला पर भी कार्रवाई हो सकती है। उसके बैंक खातों के भी जांच हो सकती है। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय का कहना है कि अयोध्या पुलिस जांच में सहयोग चाहेगी तो दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार अविनाश के माता-पिता स्तब्ध, प्रतापगढ़ के युवक को चढ़ावा गिनने का मिला था काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।