विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपोत्सव के बाद राम मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, दो दिन में ढाई लाख भक्तों ने किए रामलला के दर्शन

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:13 AM (IST)

दीपोत्सव के बाद अयोध्या में राम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

अयोध्या राम मंदिर।

अयोध्या राम मंदिर।

HighLights

  1. दीपोत्सव के बाद अयोध्या में भक्तों की भीड़ जारी।

  2. दो दिनों में लगभग ढाई लाख भक्तों ने किए रामलला दर्शन।

  3. मंगलवार को डेढ़ लाख, बुधवार को एक लाख श्रद्धालु पहुंचे।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। दीपोत्सव से बढ़ी रामनगरी की चहल पहल बुधवार को भी बरकरार रही। मंगलवार को सर्वाधिक डेढ़ लाख भक्तों ने राम मंदिर जाकर आराध्य का दर्शन किया तो वहीं बुधवार को यह आंकड़ा एक लाख के करीब रहा।

दिन भर मंदिर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। रामपथ भी श्रद्धालुओं से पटा रहा। मंदिर के दर्शन लेन भी उत्कृष्ट आस्था के साक्षी बने। दीपोत्सव के दिन सात नवंबर को भी लगभग 85 हजार भक्तों ने रामलला का दर्शन किया था।

इसके बाद दीपावली के दिन भी बड़ी संख्या में दर्शनार्थी रामनगरी आए। शाम तक संख्या लगभग एक लाख के करीब रही। मंदिर से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि दो दिन में लगभग ढाई लाख भक्तों ने रामलला का दर्शन किया है।

यह भी पढ़ें- '10 दिन भगवा पहनने से कोई राम भक्त नहीं बनता'; अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओपी राजभर समेत कई मंत्रियों ने कसा तंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।