विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में 11 जोन में बंटा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग, सैकड़ों मजिस्ट्रेट की निगरानी में रहेंगे श्रद्धालु

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:00 PM (IST)

अयोध्या में 14 कोसी, पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। लाखों श्रद्धालुओं ...और पढ़ें

11 जोन में बंटा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग।

11 जोन में बंटा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग।

HighLights

  1. परिक्रमा पथ को 11 जोन में विभाजित किया गया है।

  2. लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु सैकड़ों मजिस्ट्रेट तैनात।

  3. मेला 18 से 24 नवंबर तक चलेगा, विशेष स्नान 23-24 नवंबर।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। 14 व पांच कोसी परिक्रमा के साथ कार्तिक पूर्णिमा मेले को सकुशल सम्पन्न कराने की कवायद जोर शोर से चल रही है। 14 कोसी, पंचकोसी व कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। परिक्रमा पथ को 11 जोन में बांटा गया है। मेलों के दिन भी मार्गों को जोन वाइज डिवाइड किया गया है।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान और अयोध्या मेला क्षेत्र के लिए चौदह व पंचकोसी परिक्रमा के अलावा घाट जोन, नागेश्वरनाथ जोन, हनुमानगढ़ी जोन, कनक भवन जोन तथा यातायात/भीड़ नियंत्रण जोन-प्रथम व द्वितीय सहित लगभग छह प्रमुख जोन बनाए गए हैं।

इन जोनों में मंदिरों, घाटों, रामपथ, यातायात मार्गों और भीड़ नियंत्रण बिंदुओं पर अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। घाट जोन में चार सेक्टर, नागेश्वरनाथ में पांच, हनुमानगढ़ी में दस (शिफ्ट सहित), कनक भवन में चार तथा यातायात जोनों में कई सेक्टर शामिल हैं।

डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मेला 18 से 24 नवंबर तक चलेगा। चौदह कोसी परिक्रमा 17/18 नवंबर रात्रि 1.10 बजे से 19/20 नवंबर रात्रि 2.55 बजे तक, पंचकोसी 20 नवंबर रात्रि 3.01 बजे से 21 नवंबर रात्रि 2.37 बजे तक तथा मुख्य स्नान 23 नवंबर रात्रि 10.48 बजे से 24 नवंबर रात्रि 8.52 बजे तक होगा। प्रत्येक जोन में सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

पंचकोसी परिक्रमा के लिए भी जोन-1 से जोन-8 तक अलग व्यवस्था की गई है, जिसमें कई जोन चौदह कोसी से मिलते-जुलते हैं लेकिन कुछ क्षेत्रों में मार्ग व ड्यूटी स्थल अलग हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी तथा सभी कार्यदायी विभागों को समन्वय स्थापित कर शांति, यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रत्येक जोन में आमतौर पर दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेट (एक-एक पाली) लगाए गए हैं। चौदह कोसी में सेक्टर 1 से 21 तक व पंचकोसी में अतिरिक्त सेक्टर शामिल हैं। 100 से अधिक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं।

आरक्षित सूची में भी 50 से अधिक अधिकारी रखे गए हैं ताकि किसी भी कमी की स्थिति में तुरंत तैनाती हो सके। केंद्रीय मेला नियंत्रण कक्ष नया घाट स्थित सिंचाई गेस्ट हाउस के पास संचालित होगा।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा पर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री रहेगी बंद; इन्हें मिलेगी छूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।