विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या स्टेशन तक पहुंचा बंदरों का आतंक, लोको पायलट घायल; देरी से रवाना हुई छपरा-मुंबई ट्रेन

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:27 PM (IST)

अयोध्या में बंदरों का आतंक चरम पर है, जिससे रेलवे स्टेशनों पर भी लोको पायलटों पर हमले हो रहे हैं और ट्रेनें लेट हो रही हैं।

हाल ही में एक लोको पायलट घायल हुआ और छपरा-मुंबई जनसाधारण ट्रेन लगभग आधा घंटा देरी से रवाना हुई।

हाल ही में एक लोको पायलट घायल हुआ और छपरा-मुंबई जनसाधारण ट्रेन लगभग आधा घंटा देरी से रवाना हुई।

HighLights

  1. बंदरों का आतंक अयोध्या में लोको पायलटों को कर रहा घायल।

  2. रेलवे स्टेशनों पर बंदरों के हमले से ट्रेनें हो रही लेट।

  3. बचाव हेतु खुले में भोजन न फेंकने की सलाह दी गई।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी में बंदरों का आतंक चरम पर है, श्रद्धालुओं को दौड़ा दौड़ाकर काट रहे हैं। अब यह समस्या शहर से बढ़ कर रेलवे स्टेशनों तक पहुंच चुकी है।

बंदरों के दौड़ाने और काटने के चलते ट्रेन तक लेट हो जा रही। इसका अंदाजा सोमवार और गत माह 27 अक्टूबर को दो लोको पायलटों पर किए हमले से लगाया जा सकता है। इसमें सहायक लोको पायलट दीपक घायल हो गए, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में रेलवे के अन्य कर्मियों ने कराया।

दूसरे लोको पायलट सियाराम ने भागकर किसी तरह स्वयं को बचाया। इसके चलते छपरा से मुंबई जाने वाली जनसाधारण ट्रेन रवाना होने में अपने निर्धारित समय से लगभग आधा घंटा लेट हो गई और इसका स्पष्टीकरण उन्हें लखनऊ तक जाकर देना पड़ा।

बंदरों के दौड़ाने के बाद वह स्वयं को बचाने के चक्कर में ड्यूटी पर पहुंचने में उन्हें थोड़ा देरी हो गई, जबकि ट्रेन के आने से पहले ही सियाराम रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। दो नवंबर को सहायक लोको पायलट दीपक कुमार को बंदर ने दीपक के हाथ में काट लिया, इससे पहले 27 अक्टूबर को एक अन्य लोको पायलट को बंदर ने दौड़ा लिया था।

ऐसे हो सकता है बचाव -लोगों का मानना है कि भोजन खुले में न फेंकने के अलावा रेलवे परिसर में बंदरों को खाद्य सामग्री देने पर रोक लगाई जाए। इतना ही नहीं वन विभाग की ओर सहायता से बंदरों के आतंक से सुरक्षित प्रबंध किया जाए। उनका मानना है कि प्लेटफार्म और प्रतीक्षालय में जागरूकता बोर्ड लगाने के साथ ही ढक्कन वाले कूड़ेदान की व्यवस्था कराई जाए। बगैर ढक्कन के परिसर में कूड़ेदान न रखा जाए।

यह भी पढ़ें- संभल में दर्दनाक हादसा: बंदरों की उछल-कूद बनी काल, पीपल की टहनी गिरने से 5वीं के छात्र की मौत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।