विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में 70 लाभार्थियों को मिला प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास, विधायक ने सौंपी चाभी

Published: Fri, 16 Oct 2026 03:00 PM (IST)

अयोध्या के रुदौली और मवई ब्लॉक में संकल्प सेतु शिविर का समापन हुआ, जहाँ विधायक रामचंद्र यादव ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के 70 लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं।

70 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास की विधायक ने सौंपी चाभी।

70 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास की विधायक ने सौंपी चाभी।

HighLights

  1. रुदौली-मवई में संकल्प सेतु शिविर का सफल समापन हुआ।

  2. विधायक ने 70 लाभार्थियों को पीएम-सीएम आवास सौंपा।

  3. राजीव तिवारी ने खुले मंच से चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। सेवा संकल्प अभियान के तहत रुदौली और मवई ब्लॉक परिसर में आयोजित सात दिवसीय संकल्प सेतु शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के 70 लाभार्थियों को, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 140 व बीबीजी राम जी योजना के तहत 120 जाब कार्ड वितरित किए।

मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के बारे में 170 लाभार्थियों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 250 लोगों को दवाएं वितरित की गईं। खाद्य एवं रसद विभाग ने 250 लाभार्थियों को गैस सुरक्षा, नए कनेक्शन और बुकिंग की जानकारी दी।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों, किसानों, महिलाओं और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

इन योजनाओं का उद्देश्य पात्र लोगों को आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में संचालित योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया। विद्युत विभाग ने नए कनेक्शन और मीटर ठीक कराने की प्रक्रिया बताई।

बाल विकास विभाग की ओर से दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। समाज कल्याण विभाग ने आनलाइन आवेदनों का सत्यापन कर उन्हें स्वीकृति दिलाने की प्रक्रिया पूरी की।

खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता, तहसीलदार विजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुमन पासवान, जिला मंत्री तेज तिवारी, गन्ना समिति अध्यक्ष निर्मल शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर अध्यक्ष रामराज लोधी, कृषि प्राविधिक सहायक कात्यानी तिवारी मौजूद रहे।

सेवा सेतु के मंच से राजीव तिवारी ने फूंका चुनावी बिगुल

सेवा सेतु अभियान का समापन समारोह बुधवार को उस समय राजनीतिक रंग में रंग गया, जब भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी ने खुले मंच से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित कार्यक्रम में उनके इस बयान ने क्षेत्र की सियासत को नई चर्चा दे दी। खाद्य एवं रसद व समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

विभागीय उदासीनता पर सवाल उठाते हुए बीडीओ को संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिए। कहा कि खाद्य व रसद राज्यमंत्री उनके बहुत क्लोज है। उनसे शिकायत करेंगे।

यह भी पढ़ें- एतिहासिक तिगरी मेला की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, 15 नवंबर से गंगा किनारे पहुंचेंगे लाखों मेलार्थी