विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एतिहासिक तिगरी मेला की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, 15 नवंबर से गंगा किनारे पहुंचेंगे लाखों मेलार्थी

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:44 PM (IST)

अमरोहा में डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, जो 15 से 25 ...और पढ़ें

एतिहासिक तिगरी मेला की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन।

एतिहासिक तिगरी मेला की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन।

HighLights

  1. डीएम ने राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।

  2. मेला 15 से 25 नवंबर तक, मुख्य स्नान 24 नवंबर को।

  3. समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य और श्रद्धालु सुरक्षा पर जोर।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। जिले में गुरुवार को डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026 से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेला तिगरी का आयोजन 15 से 25 नवंबर तक किया जाएगा, जबकि मुख्य स्नान 24 नवंबर को निर्धारित है। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं।

निविदा प्रक्रिया पूर्ण करने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न की जाए। गंगा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए उनकी सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

सड़कों एवं अस्थायी मार्गों का निर्माण, घाटों पर स्नान के दौरान सुरक्षा के लिए बेरीकेडिंग, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, अस्थायी शौचालय, पार्किंग तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

C-342-1-MBD1034-466890

चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, अग्निशमन, खोया-पाया केंद्र, सीसीटीवी कैमरे तथा संचार व्यवस्था को भी सुचारू रखें। मेले में श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें। इस दौरान एसपी लखन सिंह यादव, सीडीओ एके मिश्र, एडीएम वित्त गरिमा सिंह, एएसपी अखिलेश भदौरिया आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- एतिहासिक तिगरी मेला और गढ़मुक्तेश्वर के संगम पर मंडराए असमंजस के बादल, गंगा किनारे बनेंगे 4948 अस्थायी टॉयलेट