'साहब 40 का हो गया हूं, मेरी शादी करवा दो...' यूपी-112 पर आई कॉल पर शख्स की बातें सुन दंग रह गई पुलिस
अयोध्या में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने शादी न होने से परेशान होकर यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
40 वर्षीय ज्ञानेंद्र ने शादी के लिए यूपी-112 को बुलाया।
पुलिस ने समझाया, शादी पुलिस का काम नहीं है।
पुलिसकर्मियों को व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगी।
संवाद सूत्र, अयोध्या। मारपीट, छिनैती, परिवारिक विवाद ही नहीं यूपी-112 अब अजीबाेगरीब मामलों का सामना कर रही है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला प्रकरण सामने आया है, जिसमें यूपी-112 पर आई एक कॉल ने पुलिस कर्मियों का सिर घुमा दिया।
पीआरवी 8441 पर एक इवेंट आता है, जिसमें फोन करने वाले का नाम ज्ञानेंद्र विक्रम यादव तथा पता कुमारगंज का बताया गया। इवेंट में जो शिकायत लिखी थी वह काफी रोचक थी। कॉल करने वाला शादी न होने से परेशान था। उसने शादी कराने के लिए यूपी-112 पर फोन किया था। इवेंट पढ़ते ही पुलिसकर्मी हैरान रह गए।
कॉल की पुष्टि के लिए पीआरवी के जवान ने शिकायतकर्ता को फोन किया। पुलिस कर्मी ने पूछा कि आप ज्ञानेंद्र विक्रम यादव बोल रहे हैं.. उधर से जवाब आया ‘हां’। पुलिस कर्मी फिर पूछता है... समस्या क्या है। जवाब आता है कि मेरी शादी नहीं हो रही है। पुलिस मौके पर पहुंचती है। फोन करने वाले को बुलाती है।
पुलिस टीम के पास पहुंच कर ज्ञानेंद्र कहते हैं कि साहब मैं 40 वर्ष का हो गया...। मेरी शादी नहीं हो रही है...। शादी वाले मेरे घर नहीं आ रहे हैं...। कुछ करिए मेरी शादी हो जाए...। पीआरवी जवान संजय यादव ने ज्ञानेंद्र से कहा कि शादी पुलिस नहीं करवाती है।
पुलिस केवल लड़ाई-झगड़ा सुलझाने का काम देखती है। शादी के लिए अपने पिता से बात करो। पुलिसकर्मी संजय यादव ने बताया कि बातचीत व देखने से लग रहा था कि ज्ञानेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे समझाया गया कि दोबारा इस बात को लेकर फोन न करे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।