विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या दीपोत्सव के बाद अब कार्तिक मेला की तैयारी में जुटा प्रशासन, संवेदनशील स्थलों को चिह्नित करने के निर्देश

Published: Thu, 12 Nov 2026 04:45 PM (IST)

अयोध्या में दीपोत्सव के बाद अब प्रशासन कार्तिक मेले की तैयारियों में जुट गया है, जिसमें 18, 20 और 24 नवंबर को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. दीपोत्सव के बाद कार्तिक मेले की सुरक्षा तैयारी शुरू।

  2. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी और सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।

  3. खालिस्तान धमकी के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क।

संवाद सूत्र, अयोध्या। दीपोत्सव संपन्न होने के बाद अब सुरक्षातंत्र कार्तिक मेला की तैयारियों में जुट गया है। इस मेले के क्रम में 18 नवंबर को अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा, 20 नवंबर को पंचकोसी परिक्रमा तथा 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान का पर्व है।

इन तीनों अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामनगरी पहुंचेंगे, जिससे शहर में भीड़ का दबाव काफी बढ़ने की आशंका है। कार्तिक मेला मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र में ही संपन्न होता है। इसलिए पुलिस ने पहले से ही व्यापक कार्य योजना तैयार करनी शुरू कर दी है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने महानगर के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग के दौरान भीड़ के दबाव वाले स्थानों, भंडारे के स्थलों, डायवर्जन प्वाइंट तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर लें।

इन स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन पूर्व इसे लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भी संपन्न हुई है।

परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के सुचारु आवागमन के लिए कई जगहों पर अस्थायी बैरीकेडिंग, वैकल्पिक रास्ते और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जाएगी। भंडारे के स्थलों पर विशेष सुरक्षा तैनात की जाएगी ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या अफवाह से स्थिति न बिगड़े।

मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। पुलिस बल को भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसके साथ ही खालिस्तान समर्थक संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी के विस्फोट करने की धमकी के मद्देनजर सुरक्षा तंत्र और अधिक सतर्क हो गया है। खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाया गया है। संवेदनशील स्थानों पर बम निरोधक दस्ते व डाग स्क्वायड तैनात किये जाएंगे।

यह भी पढ़ें- प्रकृति संरक्षण और लोक आस्था का संदेश देता है छठ महापर्व

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।