विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में 17 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 3000 से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी; पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:47 PM (IST)

अयोध्या में 17 नवंबर को श्रीकृष्णा आरटीएस विधि महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 17 नवंबर को अयोध्या में विशाल रोजगार मेले का आयोजन।

  2. 3000 से अधिक पदों पर प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा भर्ती।

  3. पंजीकरण के लिए rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर आवेदन करें।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीकृष्णा आरटीएस विधि महाविद्यालय परिसर, नरौली, रूदौली में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 नवंबर को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या मंडल देवव्रत कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तकनीकी व गैर तकनीकी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे-कोटक महिंद्रा बैंक, स्विगी, एलएंडटी (लार्सन एंड टुब्रो), श्रीराम पिस्टस एंड रिंग्स, यजाकी इंडिया, वर्धमान, ब्लिंकिट, एलआइसी, अमेजन एवं साई कृपा आदि लगभग 3000 से अधिक रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं।

सहायक निदेशक ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई, बीएससी (कृषि) एवं बीटेक आदि हैं, वे मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेला आईडी-13992) एवं ncs.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण/गैर पंजीकृत अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, पहचान पत्र एवं बायोडाटा के साथ श्री कृष्णा आरटीएस विधि महाविद्यालय परिसर, नरौली में उपस्थित हों। मेले में समस्त प्रक्रियाएं निश्शुल्क हैं।

यह भी पढ़ें- महराजगंज के भिटौली सहकारी संघ में नहीं मिल रही खाद, डीएपी-यूरिया की कमी से गेहूं की बुआई पर असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।